दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की पुलिस PCR वैन से एक व्यक्ति की कुचलने से मौत

- दिल्ली के थाना मंदिर मार्ग इलाके में हुई दुर्घटना
- नई दिल्ली के एडिशनल DCP हुकमा राम ने दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया
- पुलिस जांच में जुटी, PCR वैन के ड्राइवर ने गलती से एक्सीलेटर दबा दिया
डिजिटल डेस्क, दिल्ली। दिल्ली के थाना मंदिर मार्ग इलाके में दिल्ली पुलिस की एक PCR वैन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में पीसीआर वैन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। नई दिल्ली के एडिशनल DCP हुकमा राम ने दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली के थाना मंदिर मार्ग इलाके में दिल्ली पुलिस की एक PCR वैन का सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस की PCR वैन के ड्राइवर ने गलती से एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे सड़क किनारे रैंप पर चढ़ते समय PCR वैन एक व्यक्ति को कुचल गई, जिसकी मौत हो गई। फ़िलहाल, पुलिस मौके पर है और जानकारी जुटा रही है।
नई दिल्ली के एडिशनल DCP हुकमा राम ने कहा, यहां एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है। पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है। हम मृतक को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे और मुआवज़ा भी दिया जाएगा। हम सीसीटीवी की जांच करेंगे। आगे की जांच जारी है।
दिल्ली पीसीआर वैन दुर्घटना में दोनों पुलिस अधिकारियों, एएसआई और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। एफआईआर दर्ज की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि दोनों पुलिसकर्मियों की मेडिकल जांच कराई जाएगी।
Created On :   18 Sept 2025 10:01 AM IST