- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- हरसेड़ अपहरण कांड - डकैतों का...
हरसेड़ अपहरण कांड - डकैतों का तीसरा मददगार भी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क सतना। बहुचर्चित हरसेड़ अपहरण कांड में शामिल डकैतों के तीसरे मददगार राममणि त्रिपाठी उर्फ महराज उर्फ उरमलिया पिता ददानी (43) निवासी कारीगोही को भी धारकुंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट ने आईपीसी की धारा- 364 ए, 34और एडी एक्ट 11-13 के तहत सेंट्रल जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है, बबुली गिरोह ने सितंबर माह में हरसेड़ निवासी 50 वर्षीय किसान अवधेश नारायण द्विवेदी को उनके घर से अगवा कर लिया था। पकड़ 11 सितंबर को छूटी थी। इससे पहले अपहरण की वारदात में शामिल गिरोह के मददगार हनुमान सिंह पटेल उर्फ अभिलेख सिंह पटेल पिता ठाकुर दादू सिंह पटेल (20) निवासी कारीगोही और एक अन्य मददगार लाली उर्फ सुशील कोल पिता मालिक
(20) को धारकुंडी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों सेंट्रल जेल में बंद हैं। डकैतों के तीसरे मददगार की गिरफ्तारी में धारकुंडी के थाना प्रभारी पवन राज, आरक्षक संजय गौतम, विजय यादव और आरक्षक विमलदेव यादव ने अहम भूमिका निभाई।
Created On :   18 Dec 2019 2:29 PM IST