मुंबई और आसपास के इलाके में भारी बरसात, 24 घंटों में राहत के आसार नहीं 

Heavy rain in Mumbai and surrounding areas, no relief in 24 hours
मुंबई और आसपास के इलाके में भारी बरसात, 24 घंटों में राहत के आसार नहीं 
मौसम मुंबई और आसपास के इलाके में भारी बरसात, 24 घंटों में राहत के आसार नहीं 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कुछ दिनों के विश्राम के बाद मानसून एक बार फिर महानगर पर मेहरबान हुआ। गुरुवारी की रात शुरु हुई बरसात शुक्रवार को दिनभर जारी रही और अगले 24 घंटों में इससे राहत के आसार नहीं हैं। मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई में गुरुवार रात से ही भारी बारिश हो रही है। लेकिन अंधेरी सबवे जैसे कुछ निचले इलाकों को छोड़कर कहीं भी बड़े पैमाने पर जलजमाव की कोई सूचना नहीं है। अंधेरी सबवे जलजमाव के कारण यातायात के लिए बंद रहा। लगातार बारिश और बादल छाए रहने से पारा नीचे आ गया है और मौसम सुहाना हो गया है। बीएमसी के अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में मुंबई, इसके पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 37.71 मिलीमीटर, 43.38 मिलीमीटर और 36.88 मिलीमीटर की औसत वर्षा दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के साथ कहीं कहीं मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। 

 

Created On :   16 Sep 2022 3:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story