वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के लिए हेल्पलाइन शुरू, 14567 पर मांग सकते हैं मदद

Helpline started for problems of senior citizens, can ask for help on 14567
वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के लिए हेल्पलाइन शुरू, 14567 पर मांग सकते हैं मदद
टोल फ्री नंबर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के लिए हेल्पलाइन शुरू, 14567 पर मांग सकते हैं मदद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के निवारण के लिए एक राष्ट्रीय हेल्पलाइन जारी की है। सामाजिक न्याय और सबलीकरण मंत्रालय भारत सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 14567 की शुरुआत की है जिसका वरिष्ठ नागरिक अपनी समस्याओं के निवारण हेतु इस्तेमाल कर सकते हैं। महाराष्ट्र में भी इसे शुरू कर दिया गया है।

भारत सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के निपटारे के लिए एक हेल्पलाइन की शुरुआत हो चुकी है। इसका नंबर 14567 होगा जिस पर वरिष्ठ नागरिक आपातकालीन स्थिति में भी संपर्क कर सकेंगे। यह हेल्पलाइन सभी राज्यों में शुरू हुई है। सरकार का मानना है कि इस हेल्पलाइन के शुरू होने से वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। 

महाराष्ट्र में यह हेल्पलाइन भारत सरकार के सहयोग के साथ-साथ महाराष्ट्र सरकार और जनसेवा फाउंडेशन पुणे के संयुक्त सहयोग से चलाई जाएगी। हेल्पलाइन का 14567 टोल फ्री नंबर होगा। इस हेल्पलाइन के जरिए बेघर और वृद्ध लोगों को मदद और उनके परिवार से जोड़ने में सहायक होगी।


 

Created On :   3 April 2023 3:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story