फाग गीतों के बीच हुआ होलिका दहन, आज उड़ेगा खुशियों का रंग

Holika Dahan took place amidst Fag songs, today the color of happiness will fly
फाग गीतों के बीच हुआ होलिका दहन, आज उड़ेगा खुशियों का रंग
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कई स्थानों पर गोकाष्ठ और कण्डों की होली जलाई फाग गीतों के बीच हुआ होलिका दहन, आज उड़ेगा खुशियों का रंग

डिजिटल डेस्क जबलपुर। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर मंत्रोच्चार के बीच परंपरानुसार होलिका दहन किया गया। संस्कारधानी में 400 से अधिक स्थानों पर होली जलाई गई। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कई स्थानों पर गोकाष्ठ और कण्डों की होली जलाई गई। इस मौके पर खुशी, उत्साह और उमंग के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी। इस दौरान फाग गीत गूँजते रहे। शहर के कई स्थानों पर होली मिलन समारोह भी आयोजित हुए। नगाड़ों की थाप पर टोलियाँ फाग गीतों से सराबोर नजर आईं। आज बुधवार को धुरेड़ी पर शहर भर में रंग-गुलाल के साथ खुशियों के रंग बिखरेंगे। सिविक सेंटर, मालवीय चौक, बड़ा फुहारा, िमलौनीगंज, दमोहनाका, घमापुर, रांझी, विजयनगर, मदन महल, महाराजपुर, सगड़ा राधेश्याम परिसर सहित शहर भर में होलिका दहन किया गया।
जलाई कण्डों की होली
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कमला नेहरू नगर, गढ़ा रोड व्यापारी संघ द्वारा कण्डों की होली जलाई गई। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर धनंजय बाजपेई, अखिलेश मेहता, साहिल गुप्ता, शशांक बर्मन, जय केमतानी, श्याम किशोर आदि उपस्थित थे।
बच्चों को दिया रंग-गुलाल और पिचकारी
नमामि देवी नर्मदा सेवा समिति द्वारा ग्वारीघाट में निर्धन बच्चों को रंग-गुलाल और पिचकारी बाँटकर होली मनाई गई। अध्यक्ष सुजीत अवस्थी ने बताया िक संस्था की तरफ से लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। इस अवसर पर काली चौधरी, गट्टू खान, राजेश केवट, घनश्याम महोबिया, सोनू काले, मिथिलेश पहलवान आदि मौजूद थे।

Created On :   7 March 2023 4:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story