- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- सराहनीय सेवा पर होमगार्ड जवानों का...
सराहनीय सेवा पर होमगार्ड जवानों का सम्मान

डिजिटल डेस्क,सतना। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा बल के 76वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने वर्ष भर के दौरान कानून व्यवस्था समेत नागरिकों के जीवन की रक्षा में अहम योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। दोनों अधिकारियों ने होमगार्ड के महत्व को उल्लेखित करते हुए भविष्य में भी इसी तत्परता और लगन के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
इससे पहले कलेक्टर और एसपी ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया तथा अच्छे टर्नआउट पर होमगार्ड जवानों की पीठ थपथपाई। डिस्टिक कमांडेंट आईके उपनारे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और डीजी होमगार्ड के संदेश का वाचन किया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ डॉ.परीक्षित राव झाड़े, आरआई सत्यप्रकाश मिश्रा और जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह भी उपस्थित रहे।
इन्हें मिला सम्मान
स्थापना दिवस के अवसर पर प्लाटून कमांडर अमित पटेल, नेहा कार्तिकेय, एएसआई केएस धुर्वे, हरिशंकर वर्मा, जितेंद्र सिंह चौहान, मंगल सिंह, होमगार्ड जवान शिवसंपत, केदार प्रसाद बुनकर, भरत द्विवेदी, तेज बहादुर, आकाश, सचिन, दिनेश, गोपाल, पीयूष, गोविंद, ओमप्रकाश, लालमन, प्रफुल्ल, आशीष, जितेंद्र, दुलीचंद, राकेश, मनोज सेन, विजय कुमार सिंह, शालिनी दुबे, रानू खान, शांति कोल, प्रतिभा, राममन त्रिपाठी, सुदामा, राजकुमार सिंह, सोनू सिंह, असलम, रजनीश दाहिया, आदित्य प्रताप, विनय कुमार, बालकृष्ण, सोनम, अतेंद्र त्रिपाठी, वासुदेव, मेघराज, अरविंद, विनीत कुमार, प्रकाश पटेल, धर्मेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह के अलावा सिविल डिफेंस वॉलेन्टियर राहुल मल्लाह, दक्षराज मांझी, राजकुमार मल्लाह, योगेंद्र मांझी, शंकर लाल दहिया, धर्मेंद्र कुमार केवट, मन प्रसाद शुक्ला, आशीष केवट, हंसराज शुक्ला, बृजेश केवट, गोकरण विश्वकर्मा और रामदेव गोस्वामी को सम्मानित किया गया।
Created On :   7 Dec 2022 1:45 PM IST












