चौकीदार चोर नहीं प्योर हैं, देश की समस्याओं का क्योर है : राजनाथ सिंह

Home Minister Rajnath Singh oppose the statement of Rahul Gandhi
चौकीदार चोर नहीं प्योर हैं, देश की समस्याओं का क्योर है : राजनाथ सिंह
चौकीदार चोर नहीं प्योर हैं, देश की समस्याओं का क्योर है : राजनाथ सिंह
हाईलाइट
  • मोरादाबाद में लोकसभा सीटों के सेक्टर प्रमुखों की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे गृहमंत्री।
  • राजनाथ सिंह ने कहा- चौकीदार चोर नहीं प्योर हैं।
  • राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह ने किया पलटवार।

डिजिटल डेस्क, मोरादाबाद। लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे पास आ रहा है, सियासी बयानबाजी भी परवान चढ़ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री चोर है वाले बयान पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पलटवार किया है। राजनाथ सिंह ने तुकबंदी करते हुए कहा कि चौकीदार चोर नहीं प्योर है। उत्तर प्रदेश के मोरादाबाद में लोकसभा सीटों के सेक्टर प्रमुखों की बैठक के दौरान गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी का बचाव किया। बता दें कि राहुल गांधी राफेल मामले को लेकर लगातार प्रधानमंत्री पर हमला बोल रहे हैं और कई बार उन्हें चोर कहते रहे हैं।

बताया मोदी को समस्याओं का समाधान
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की समस्याओं का समाधान बताया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि चौकीदार चोर नहीं है बल्कि पूरा प्योर है, अगली बार उसका पीएम बनना श्योर है, यहीं भारत की समस्याओं का क्योर है। इसके अलावा राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई कई योजनाओं का बखान किया। सिंह ने कहा कि पीएम ने बीते साढ़े चार सालों में देश के गरीबों, किसानो और कमजोर वर्गों के लिए काफी काम किया है।

 


दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद
राजनाथ सिंह ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के शिखर पुरुष अटल जी को भी याद किया। सिंह ने कहा कि वो अटल जी ही थे, जिन्होंने दुनिया की बड़ी-बड़ी ताकतों की धमकियों को दरकिनार करते हुए 1998 में न्यूक्लियर बमों का टेस्ट किया था। उनकी इसी दिलेरी के कारण भारत न्यूक्लियर राष्ट्र बना था। इसके साथ ही सिंह ने करगिल युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत को भी याद किया।

कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी जमकर तारीफ की। सपा-बसपा गठबंधन का विरोध करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि ये भ्रष्टाचारी गठजोड़ है। 

 


 

Created On :   11 Feb 2019 4:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story