मुंबई में नए साल पर सुबह तक खुले रहेंगे बार - पब, पार्टी के लिए लेनी होगी अनुमति

Hotels, bars and pubs will be open till morning on new year in Mumbai
मुंबई में नए साल पर सुबह तक खुले रहेंगे बार - पब, पार्टी के लिए लेनी होगी अनुमति
मुंबई में नए साल पर सुबह तक खुले रहेंगे बार - पब, पार्टी के लिए लेनी होगी अनुमति

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 31 दिसंबर को होटल, पब और बार सुबह पांच बजे तक खुले रहेंगे। यानी नए साल के मौके पर मुंबई रात भर गुलजार रहेगी। मुंबई पुलिस के एक अफसर ने बताया कि राज्य सरकार के आबकारी विभाग ने होटल, पब और बार को रात 1.30 बजे तक खुले रखने के लिए मंजूरी प्रदान की है, लेकिन स्थानीय पुलिस से पूर्व अनुमति लेकर होटल, पब और बार को सुबह 5 बजे तक खुला रखा जा सकेगा। इससे पहले युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर मुंबई, नई मुंबई और ठाणे के होटल, पब और बार को रात भर खुले रखने की अनुमति देनी की मांग की थी। 

पार्टी के लिए लेनी होगी अनुमति
नए साल की पूर्व संध्या पर हर जगह पार्टियों का आयोजन होता है, लेकिन यदि इस बार पुलिस प्रशासन की अनुमति के बिना पार्टियों का आयोजन सार्वजनिक स्थलों,होटलो व पब में किया गया तो आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नई मुंबई पुलिस ने इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया है। जिसके तहत पार्टी के आयोजन के लिए अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। परिपत्र में कहा कि यदि जरुरी अनुमति के बिना डीजे व लाउड स्पीकार बजाए गए तो भी कार्रवाई की जाएगी। नई मुंबई पुलिस ने नशे ही हालत में गाड़ी चलाने वाले लोगों के खिलाफ भी विशेष अभियान की शुरुआत की है। 

थर्टी फर्स्ट की रात को खुले रखें मनोरंजन स्थल

उधर उपराजधानी नागपुर में नए वर्ष के स्वागत के लिए आयोजित होने वाली पार्टियों को उत्सव का हिस्सा ठहराते हुए पूर्व विधायक आशीष देशमुख ने मनोरंजन स्थलों को रात भर शुरू रखने की मांग की है। उन्होंने उत्पादन शुल्क विभाग के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को पत्र लिखा है। देशमुख के अनुसार थर्टी फर्स्ट की रात को होटल, रेस्टारंट, माल व अन्य मनोरंजन केंद्र में युवा उत्सव मनाते हैं। जिस तरह दिन में मनोरंजन केंद्र चलते हैं उसी तरह रात में भी नियमानुसार ये चलते रहना चाहिए। इससे सरकार को राजस्व का लाभ भी मिलेगा। साथ ही युवाओं के उत्सव में किसी तरह की बाधा नहीं होगी। नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा सकती है। 

Created On :   30 Dec 2018 9:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story