मकान के  विवाद पर घर में आग लगाई - जाँच में जुटी पुलिस 

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मकान के  विवाद पर घर में आग लगाई - जाँच में जुटी पुलिस 

डिजिटल डेस्क जबलपुर। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र स्थित संतनगर के एक मकान में बीती रात आग लगने से करीब 1 लाख का गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। आग पर काबू पाने के बाद गृहस्वामी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है कि कुछ लोगों से उनका मकान को लेकर विवाद चल रहा था और उन्होंने धमकी दी थी संभवत: उन्हीं के द्वारा घर में आग लगाकर नुकसान पहुँचाने की कोशिश की गयी है। मामला दर्ज कर पुलिस प्रकरण की जाँच में जुटी है। 
सूत्रों के अनुसार संतनगर निवासी श्रीमती रत्न प्रभा नाकडा लाम्बा उम्र 52 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती रात दस बजे के करीब वे अपने बेटे अनुज के साथ बिग बाजार के समीप चलित फास्ट फूड की दुकान पर थीं। घर पर चौकीदार गोलू था जो कि कुछ समय के लिए अपने घर चला गया। उसी दौरान उन्हें सूचना लगी कि उनके घर में आग लग गयी है। 
सूचना पाकर बेटा तत्काल घर पहुँचा और पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने से गृहस्थी का सामान, बिस्तर, जरूरी दस्तावेज व पालतू कुत्ता भी झुलस गया है। रिपोर्ट में गृहस्वामी महिला द्वारा बताया गया कि उनका विवाद प्रदीप उर्फ दीपक कनौजिया, आशा राजपूत, निशांत राजपूत, संगीता राजपूत तथा प्रदीप प्रजापति से चल रहा है। पूर्व में भी सभी ने उन्हें आर्थिक नुकसान पहुँचाया था और इस तरह के कृत्य की धमकी दी थी। उन्होंने आशंका जताई है कि इन्हीं लोगों ने घर में घुसकर आग लगाई और छत के रास्ते भाग गये हैं।  रिपोर्ट पर धारा 435 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आग कैसे लगी इसका पता लगाने में जुटी है। 
 

Created On :   3 Dec 2019 1:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story