दागी अधिकारी को कैसे नियुक्त कर दिया मुख्य चुनाव अधिकारी- सावंत  

How to appoint tainted officer as Chief Election Officer- Sawant
दागी अधिकारी को कैसे नियुक्त कर दिया मुख्य चुनाव अधिकारी- सावंत  
दागी अधिकारी को कैसे नियुक्त कर दिया मुख्य चुनाव अधिकारी- सावंत  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी बलदेव सिंह की नियुक्ति पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि चुनाव अधिकारी ने एक ऐसे अधिकारी की इस पद पर नियुक्ति कर दी जिसके खिलाफ केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर जांच चल रही थी। इसको लेकर सावंत ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सावंत ने कहा कि राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के पद पर बलदेव सिंह की नियुक्ति जुलाई 2019 में की गई थी। उसके पहले वे केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति पर विशेष आर्थिक क्षेत्र विकास आयुक्त के पद पर मुंबई में पदस्थ थे। इस दौरान उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर 11 मई 2018 को केंद्रीय सतर्कता आयोग ने वाणिज्य मंत्रालय को सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिए। कैग ने भी जून, 2018 की अपनी रिपोर्ट में सिंह द्वारा की गई अनियमितता का उल्लेख किया। यह रिपोर्ट संसद में भी पेश की गई थी। इसके बावजूद केंद्रीय सतर्कता आयोग व कैग की रिपोर्ट को दरकिनार कर मुख्य चुनाव अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर सिंह की नियुक्ति कर दी गई।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी नियुक्ति महाराष्ट्र विधानसभा के सिर्फ कुछ महिनों पहले की गई थी। सावंत ने सवाल किया कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने किसके दबाव में केंद्रीय सतर्कता आयोग से इस नियुक्ति के बारे में उसकी राय नहीं पूछी, जबकि आयोग ने बलदेव सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। सावंत ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिख कर पूछा है कि क्या तत्कालिन फडणवीस सरकार ने इस बात की जानकारी चुनाव आयोग को दी थी। सावंत ने बताया कि केंद्रीय सतर्कता आयोग ने सिंह के खिलाफ 12 सप्ताह के भीतर जांच पूरी करने को कहा था लेकिन 2 साल बाद भी यह जांच पूरी नहीं हुई। अभी तक राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी का पद संभाल रहे बलदेव सिंह के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल किए गए हैं।    

 

Created On :   31 July 2020 7:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story