2025 में भारत कैसा होगा देश पीएम के विशेष सलाहकार ने बताई दिशा

How will India be in 2025, PMs special advisor told the direction
2025 में भारत कैसा होगा देश पीएम के विशेष सलाहकार ने बताई दिशा
युवा हो रहा भारत 2025 में भारत कैसा होगा देश पीएम के विशेष सलाहकार ने बताई दिशा

डिजिटल डेस्क, नागपुर. भारत बदल रहा है। बुनियादी सुविधाओं का विकास गति से हो रहा है। हमारा देश स्वावलंबी होने के साथ वैश्विक समस्याओं का समाधान दे रहा है। स्वास्थ्य सेवा, हवामान स्थिरता, अन्न और ऊर्जा सुरक्षा, नई तकनीक का व्यवस्थापन और आतंकवाद का निर्मूलन प्रमुख क्षेत्र हैं, जिनके माध्यम से भारत 2047 तक विकसित देश बनने के उद्देश्य से वैश्विक मांगों के अनुरूप समाधान दे रहा है। यह जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष सलाहकार डॉ. दीपक वोहरा ने दी। विदर्भ मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा रविवार को परवाना भवन में आयोजित जाहिर व्याख्यान में वे बोल रहे थे। 2025 में हमारा विश्व और भारत के लिए व्यवसाय का मौका, विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया था।

आज वैश्विक परिस्थिति अलग : विशेष सलाहकार डॉ. वोहरा ने बताया कि विश्व के 100 से अधिक देशों को वैक्सीन की आपूर्ति भारत द्वारा करने का अनुकरणीय कार्य किया गया। व्यावसायियों द्वारा विविध समस्याओं पर उपाय निकालने के लिए वैश्विक परिस्थिति का अभ्यास करना चाहिए। युवा शक्ति और स्टार्टअप्स की प्रशंसा करते हुए उन्होंने यूनिकॉर्न और ‘सूनिकॉर्न’ (जो जल्द यूनिकॉर्न होगा) के बारे में जानकारी दी। डिजिटाइजेशन और एआई द्वारा ऑनलाइन व्यवसाय कब्जे में लेने से उसे गति मिलेगी और ऑफलाइन ट्रेडिंग की पद्धति बदलनी पड़ेगी। ऑनलाइन ट्रेडिंग की चुनौतियों का सामना करने के लिए उत्पादन और लॉजिस्टिक के लिए सदैव तत्पर रहना होगा।

स्वावलंबी बनें, सहयोग दें : डॉ. वोहरा ने बताया कि अन्य देश बुजुर्ग हो रहे हैं, क्योंकि उनकी जनसंख्या का बड़ा हिस्सा मध्यमवर्गीय और बुजुर्ग है, जबकि भारत युवा हो रहा है और महासत्ता (विश्वगुरु) होने का सपना साकार करने के लिए यह मंडली नाविण्यपूर्ण संशोधन कर रही है। देश के परिवर्तन का अभिमान करें और स्वावलंबी होकर विकास को सहयोग दें।

वचनबद्धता का संकल्प : इससे पहले वीएमए के अध्यक्ष महेंद्र गिरिधर ने उपस्थित लोगों का आभार माना और ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए वीएमए की वचनबद्ध होने का संकल्प दोहराया। मंच पर प्रसन्न दाणी, युसूफ मास्टर प्रमुखता से उपस्थित थे। मिली जुनेजा ने संचालन किया। प्रवीण पंचभाई कार्यक्रम के प्रकल्प संचालक थे।
 

Created On :   20 Feb 2023 6:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story