नहाती हुई पत्नी का वीडियो वाट्सएप स्टेटस रखने वाला पति गिरफ्तार

Husband arrested for having WhatsApp status of wife taking bath
नहाती हुई पत्नी का वीडियो वाट्सएप स्टेटस रखने वाला पति गिरफ्तार
कार्रवाई नहाती हुई पत्नी का वीडियो वाट्सएप स्टेटस रखने वाला पति गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पत्नी के मायके से वापस न आने से नाराज एक व्यक्ति ने उसका नहाते हुए रिकॉर्ड किया गया वीडियो अपने ह्वाट्सएप स्टेटस पर डाल दिया। मामले में पीड़िता की बहन ने यह वीडियो देखा तो इसकी जानकारी उसे दी। इसके बाद महिला ने मुंबई के कुरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति को भिवंडी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। मालाड इलाके में रहने वाली 28 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि साल 2015 में उसकी भिवंडी में रहने वाले व्यक्ति से शादी हुई थी। विवाह में उसके पिता ने करीब 12 लाख रुपए खर्च किए थे और 5 लाख के गहनों समेत शादी में काफी दहेज दिया था। लेकिन इसके बावजूद उसका पति और ससुराल वाले खुश नहीं थे और वे ज्यादा दहेज और फ्लैट की मांग कर रहे थे। इस बीच उसे जुड़वा बच्चे भी हुए। लेकिन दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा परेशान किए जाने से नाराज महिला अपने पिता के घर वापस आ गई। उसने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का भी मामला दर्ज कराया था लेकिन पति ने समझा बुझाकर उसे मामला वापस लेने के लिए तैयार कर लिया। महिला बाद में कुछ समय तक फिर पति के साथ रही। इसी दौरान पति ने उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया था। बाद में विवाद के बाद महिला अपने पिता के घर गई तो पति ने वापस न लौटने पर उसका नहाते हुए रिकॉर्ड किया गया वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कुछ दिनों पहले पीड़िता की बहन ने देखा कि उसके जीजा ने महिला का स्नान करते हुए वीडियो अपने ह्वाट्सएप स्टेटस पर रखा था। उसने इसकी जानकारी महिला को दी। इसके बाद महिला ने कुरार पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

Created On :   14 Jan 2022 2:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story