महिला पुलिसकर्मी की अश्लील तस्वीरें पति को भेजने वाला आईबी अधिकारी गिरफ्तार, जानिए किसने की लिव इन पार्टनर की हत्या

IB officer arrested for sending obscene pictures of female police
महिला पुलिसकर्मी की अश्लील तस्वीरें पति को भेजने वाला आईबी अधिकारी गिरफ्तार, जानिए किसने की लिव इन पार्टनर की हत्या
महिला पुलिसकर्मी की अश्लील तस्वीरें पति को भेजने वाला आईबी अधिकारी गिरफ्तार, जानिए किसने की लिव इन पार्टनर की हत्या

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महिला पुलिसकर्मी पर विवाहेत्तर संबंध बनाए रखने का दबाव बनाने के लिए अश्लील तस्वीरें उंसके पति को भेजने वाले एक 34 वर्षीय आरोपी को पंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी इंटेलिजेंस ब्यूरो का अधिकारी है। आरोपी और पीड़िता उस वक़्त संपर्क में आये थे जब दोनों छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात थे। गिरफ्तार आरोपी का नाम रूपेश कुमार है। उसे पुलिस ने रविवार को उसके एंटोपहिल इलाके में स्थित उंसके घर से गिरफ्तार किया। 30 वर्षीय महिला कांस्टेबल और आरोपी के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। दोनों एक लॉज में गए थे जहां आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें निकल ली थी। अगस्त महीने में महिला के पति को दोनों के संबंधों की जानकारी हो गई। उसने विरोध किया तो महिला ने रूपेश से सारे संबंध तोड़ लिए। लेकिन उसने महिला का पीछा नही छोड़ा। फ़ोन नंबर ब्लॉक करने के बाद उसने महिला को इंटरनेट के जरिये कॉल करने की कोशिश की। महिला से फिर भी आरोपी के फ़ोन नही उठाये तो आरोपी ने उसके पति को उसकी अश्लील तस्वीरें भेज दीं। इसके बाद दोनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सीनियर इंस्पेक्टर संजय भालेराव के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 डी के तहत पीछा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

 

झगड़े के बाद लिव इन पार्टनर की हत्या, शव जलाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

वहीं आए दिन हो रहे झगड़ों से नाराज एक 20 वर्षीय युवक ने अपनी 19 वर्षीय लिव इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी। यही नहीं सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने शव बोरी में भरकर सड़क किनारे पड़े कचरे के ढेर पर जलाने की कोशिश की। वारदात ठाणे जिले के कल्याण इलाके की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। दरअसल कल्याण इलाके में स्थित बल्यानी पहाड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर 1 नवंबर को एक अज्ञात युवती का जाली हुई अवस्था में शव मिला था। शव देखने वाले अकील शाह की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की लेकिन युवती केई पहचान में मुश्किल आ रही थी। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि यहां के गायकवाड़ चाल में नीरज मौर्या नाम का युवक मोहिनी गुप्ता के साथ दो महीनों से राहता है। लेकिन मोहिनी इन दिनों नजर नही आ रही है। पुलिस ने जानकारी निकली और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने भी बताया कि मोहिनी को 8-10 दिनों से किसी ने नही देखा। इसके बाद पुलिस ने नीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि मूल रूप से गाजियाबाद की रहने वाली मोहिनी के साथ वह लिव इन रिलेशन में रहता था। लेकिन दोनों के बीच आये दिन विवाद होता रहता था। इसीलिए उसने स्कार्फ से गला घोंटकर मोहिनी की हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव बोरी में भरकर कचरे के ढेर के पास ले गया और मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।
 

Created On :   13 Nov 2019 2:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story