पितृ पक्ष में अगर कोई जरूरतमंद घर आए तो उसे खाली हाथ नहीं जाने दें

If a needy comes to the ancestral home, dont let him go empty handed
पितृ पक्ष में अगर कोई जरूरतमंद घर आए तो उसे खाली हाथ नहीं जाने दें
पितृ पक्ष में अगर कोई जरूरतमंद घर आए तो उसे खाली हाथ नहीं जाने दें

डिजिटल डेस्क जबलपुर । पितृ पक्ष  17 सितंबर तक रहेगा। इन दिनों में किए गए श्राद्ध और तर्पण से पितर देवताओं को तृप्ति मिलती है। 4 सितंबर को तृतीया तिथि का श्राद्ध है।  पं. रोहित दुबे ने बताया कि  घर-परिवार के मृत सदस्यों को ही पितर देवता के रूप में पूजा जाता है। इनकी आत्मा की तृप्ति के लिए श्राद्ध पक्ष में पुण्य कर्म किए जाते हैं। ध्यान रखें अगर इस दौरान कोई जरूरतमंद व्यक्ति हमारे घर आता है तो उसे खाली हाथ नहीं जाने देना चाहिए। पं. वासुदेव शास्त्री ने बताया कि श्राद्ध कर्म या तर्पण करते समय चाँदी के बर्तनों का उपयोग करना चाहिए। अगर घर में चाँदी के बर्तन नहीं हैं तो काँसे या ताँबे के बर्तनों का उपयोग भी कर सकते हैं। अगर ये बर्तन भी नहीं हैं तो दोने-पत्तलों पर भी ब्राह्मणों को खाना खिला सकते हैं। 
पितृ पक्ष में की जाए पितृ दोष शांति 
 पं. राजकुमार शर्मा शास्त्री ने बताया कि जिनकी कुण्डलियों में पितृ दोष रहता है उनको इस पक्ष में पितृ दोष की शांति करानी चाहिए। पितृ दोष के कारण जीवन में अनेक कठिनाइयाँ आती हैं। पितृ प्रसन्न होते हैं तो दीर्घायु संतति, धन-वैभव का सुख प्रदान करते हैं। पितृ दोष शांति के लिए पितृ स्तोत्र पाठ, श्रीमद््भगवद्् गीता का पाठ, रामायण, हरिवंश पुराण का आयोजन करना चाहिए। 
 

Created On :   4 Sept 2020 6:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story