नागपुर से हैदराबाद सफर करने वाले हैं तो जान लीजिए, उड़ानों का बदला समय

If you are going to travel from Nagpur to Hyderabad, Should be know its new timing
नागपुर से हैदराबाद सफर करने वाले हैं तो जान लीजिए, उड़ानों का बदला समय
नागपुर से हैदराबाद सफर करने वाले हैं तो जान लीजिए, उड़ानों का बदला समय

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संतरानगरी से हैदराबाद के लिए आवागमन करने वाले विमान का समय बदल दिया गया है। अब यह विमान उड़ान करीब 4 घंटे पहले उड़ान भरेगा। यह विमान सप्ताह में सिर्फ 4 दिन ही उड़ान भरता है। हैदराबाद के लिए फिलहाल एटीआर उड़ान भर रहा था, आगे भी शेड्यूल में उसी को शामिल किया गया है। यह सप्ताह में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ान भरता है।

अब यह समय रहेगा

इंडिगो का विमान क्रमांक 7745 अपने तय समय दाेपहर 12.45 बजे नागपुर विमानतल पर पहुंचेगा। वहीं, इंडिगो का विमान क्रमांक 7746 नागपुर से दोपहर 1.15 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा।

पहले यह समय था

इंडिगो का विमान क्रमांक 7745 अपने तय समय शाम 4.35 बजे नागपुर विमानतल पर पहुंचता था। वहीं, इंडिगो का विमान क्रमांक 7746 नागपुर से शाम 5.05 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरता था।

सप्ताह में तीन दिन है उड़ान

इंडिगो का विमान क्रमांक 7745 अपने तय समय सुबह 8.25 बजे नागपुर विमानतल पर पहुंचता है। वहीं, इंडिगो का विमान क्रमांक 7746 नागपुर से सुबह 8.55 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरता है। यह उड़ान सप्ताह में सिर्फ तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार है। यह भी एटीआर है।

Created On :   23 Sep 2020 3:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story