सांसद राजू शेट्टी के निशाने पर राज्य सरकार, बोले-सत्ता में बैठे हैं रावण

in Aurangabad  MP Raju Shetty targets maharastra government
सांसद राजू शेट्टी के निशाने पर राज्य सरकार, बोले-सत्ता में बैठे हैं रावण
सांसद राजू शेट्टी के निशाने पर राज्य सरकार, बोले-सत्ता में बैठे हैं रावण

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। स्वाभिमानी किसान संगठन के संस्थापक अध्यक्ष तथा सांसद राजू शेट्टी ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सत्ता के सिंहासन पर रावण बैठे हुए है। हमने जिस (सदाभाऊ) खोत को अपना दूत बनाकर हनुमान के रूप में लंका में भेजा था, उसकी ही दुम काटकर उसे लंकावासियों ने अपना बना लिया। 

गौरतलब है कि सांसद राजू शेट्टी औरंगाबाद के दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार पर निधाना साधते हुए कहा कि किसानों की कर्जमाफी को लेकर सरकार के ही मन में खोट है। आने वाले 2019 के चुनाव तक वे किसानों की कर्जमाफी में टालमटोली करना चाहती हैं, लेकिन हम सरकार की यह चाल सफल नहीं होने देंगे। केंद्र सरकार यह कहते हुए अपना पल्ला कैसे झाड़ सकती है कि राज्य के किसानों की कर्जमाफी का मामला राज्य सरकार के अख्तियार का है। केंद्र सरकार कुछ नहीं कर सकती। 2014 में किसानों पर 950 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था, जो अब इस सरकार के चलते 3 वर्ष में 1350 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इतना ही नहीं देश में पर्याप्त मात्रा में तेल बीज और दाल का उत्पादन होते हुए भी केंद्र सरकार की ओर से विदेश से उक्त चीजों को बड़े पैमाने पर आयात किया गया। नतीजतन किसानों के तुअर और सोयाबीन जैसे कृषि उत्पादों को उचित दाम नहीं मिल पाए। इससे किसानों के उत्पादन तक का खर्च नहीं निकल पाया । 

मंत्री चंद्रकांत पाटील ही बोगस
सांसद शेटटी ने मंत्री पाटील के किसान संबंधी भाषण पर कहा कि कर्जमाफी की सूची में 10 लाख किसानों को बोगस बताने वाले राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील ही बोगस हैं। किसान बोगस 7/12 नहीं ला सकता, बोगस जमीन नहीं ला सकता, फिर किसानों को कैसे बोगस कहा जा सकता है।

12 नवंबर को राष्ट्रीय आंदोलन
शेट्टी ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी कर उनका 7/12 कोरा किया जाए तथा स्वामीनाथन आयोग की ओर से किसानों के प्रति जो सिफारिशें की गई हैं, उन्हें तत्काल लागू करने आदि प्रमुख मांगों को लेकर आगमाी 20 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर किसानों का राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। देश के 170 किसान संगठनों को मिलाकर अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति का गठन किया गया है। समिति में उत्तर प्रदेश के किसान नेता वीएम सिंह, योगेंद्र यादव, पश्चिम बंगाल के हनमउल्लाह, चंद्रशेखर आदि प्रमुख  किसान नेता शामिल हैं। इसी समिति की ओर से दिल्ली में राष्ट्रीय किसान आंदोलन किया जाएगा।                                                      

बर्बाद हो जाएगा किसान
शेट्टी ने कहा कि उड़द, तुअर, मूंग और सोयाबीन के दाम गिरने से किसान बर्बाद हुए हैं। अब कुछ ही दिनों में किसानों के खेत से कपास की फसल निकलने वाली है। इसलिए केंद्र की सरकार यह दिमाग ना लगाए कि विदेश से कपास की गांठें आयात करें या कपास निर्यात पर पाबंदी डालें। यदि ऐसा हुआ तो किसान बर्बाद हो जाएगा।

Created On :   28 Sep 2017 8:01 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story