दादा ने बनाया हवस का शिकार, नाबालिग बालिका ने दिया शिशु को जन्म

In Bhandara, 13 year old minor rape victim gave birth to a child
दादा ने बनाया हवस का शिकार, नाबालिग बालिका ने दिया शिशु को जन्म
दादा ने बनाया हवस का शिकार, नाबालिग बालिका ने दिया शिशु को जन्म

डिजिटल डेस्क, लाखनी (भंडारा)। दादा - पोती के रिश्ते को कलंकित करने की घटना तहसील के धानला (चान्ना) ग्राम में सामने आयी। 55 वर्षीय दादा ने दूर के रिश्ते से पोती लगने वाली 13 वर्षीय बालिका से दुराचार कर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था। तीन दिनों पूर्व नाबालिग किशोरी ने लाखनी के ग्रामीण अस्पताल में शिशु को जन्म दिया है। इस मामले में पीड़ित किशोरी की माता की शिकायत पर लाखनी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी का नाम धानला निवासी पुंडलिक उर्फ बंडू दौलत झलके बताया जा रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग आठ माह पूर्व 13 वर्षीय नाबालिग बालिका गांव में लुकाछुपी खेल रही थी। इस दौरान पुंडलिक की नजर लड़की पर पड़ी। बच्चों के साथ खेल रही बालिका को उसने तनस निकालने के बहाने मवेशी के तबेले में बुलाया। वहां उसके साथ जबरन दुराचार किया। पीड़ित को पुंडलिक ने घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने उसके परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी। घबराई बालिका ने किसी से भी दुष्कर्म का जिक्र नहीं किया फलस्वरुप नाबालिग बच्ची गर्भवती हो गई। उसकी तबीयत बिगड़ने पर जब परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए और डाक्टरों ने उसके गर्भवती होने की बात कही तो परिवारवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

काफी देर हो जाने से एबार्शन नहीं हो सकता था। तीन दिन पूर्व बालिका को अस्पताल में दाखिल किया गया। लाखनी के ग्रामीण अस्पताल में नाबालिग ने एक शिशु को जन्म दिया। दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। इस मामले में पीड़ि बच्ची की माता की शिकायत पर पुंडलिक दौलत झलके पर लाखनी पुलिस ने धारा 376 (3) 406  उपधारा 5 (एन) 6 बाल लैंगिक कानून 2012 के तहत मामला दर्ज किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। उपरोक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अरविंद सालवे, अपर पुलिस अधीक्षक रश्मि नांदेडकर, पुलिस निरीक्षक मंडलवार के मार्गदर्शन में पीएसआई निराले ने की। 

Created On :   23 March 2019 12:12 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story