- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- पूर्व सैनिक को निगम कार्यालय में...
पूर्व सैनिक को निगम कार्यालय में बेरहमी से पीटा, कर्मचारियों ने की कामबंद हड़ताल

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। नगर निगम जबलपुर में भूतपूर्व सैनिक सुरक्षा गार्ड की कतिपय तत्वों द्वारा की गई बेरहम पिटाई का मामला जबरदस्त तूल पकड़ता जा रहा है। आज निगम कर्मचारियों ने कार्यालय में काम बंद हड़ताल रखकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाते तब तक निगम कार्यालय में कोई कामकाज नहीं होगा।
गौरतलब है कि सोमवार की शाम भूतपूर्व सैनिक एक सुरक्षा गार्ड को कुछ तत्वों ने उस समय यहां घेर कर बेरहमी से पीटा था। जब यहां पर प्रभारी मंत्री अपनी बैठक ले रहे थे। तमाम बड़े कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में तत्वों ने इस सैनिक को उस समय तक पीटा जब तक वह भी बेहोश नहीं हो गया। आरोपित है कि जिन व्यक्तियों ने सुरक्षा गार्ड को पीटा है उनके लिए 2 दिन पूर्व कांग्रेस के नगर अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के सााथ थाने पहुंच गए थे।
ड्यूटी पर तैनात था सुरक्षा कार्ड
नगर निगम द्वारा जारी किए गए वक्तव्य में बताया गया है कि नगर निगम के सुरक्षाकर्मी भूतपूर्व सैनिक हरीश पटेल सोमवार को शाम निगम परिसर में ड्यूटी पर तैनात था। उसी दौरान शक्ति चौकसे तथा उसके साथ करीब एक दर्जन से अधिक तत्वों ने कमिश्नर कार्यालय के समक्ष हरीश पटेल के साथ जबरदस्त मारपीट की। मारपीट के पूर्व ये तत्व हरीश पटेल के साथ बहस बाजी करते रहे और फिर उसे अकारण लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया। तत्वों ने सुरक्षा गार्ड को तब तक पीटा जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया।
राजनीति गर्माई
इस घटना को लेकर राजनीति गर्म हो चुकी है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राकेश सिंह ने इस दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि कश्मीर में तो सैनिकों को पत्थर मारे जा रहे हैं। किंतु यहां कांग्रेसी शासित प्रदेश में भूतपूर्व सैनिकों को लात घूंसों से वेट कर उन्हें बेहोश किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रदेश में बढ़ रही गुंडागर्दी ने पूर्व सैनिक से मारपीट पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सारी हदें पार कर दी है।
2 दिन पहले हुआ था विवाद
निगम का अमला 17 जनवरी को मानस भवन के आस पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा था। उसी दौरान शक्ति चौकसे नामक तत्व से निगम कर्मियों की बहस हुई थी उस दौरान सुरक्षाकर्मी हरीश पटेल भी मौके पर था और शक्ति चौक से ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। बाद में यह मामला थाने पहुंचा था जिसपर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष दिनेश यादव वहां शक्ति चौकसे और अन्य के बचाव के लिए पहुंचे थे। सोमवार को प्रभारी मंत्री का नेता प्रतिपक्ष कार्यालय में आगमन था उसी दौरान यह तत्व भी निगम परिसर में आए और गाइड के साथ मारपीट कर भाग गए।
निगम ने कराई एफ आई आर दर्ज
निगमायुक्त चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर उपायुक्त ने थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। जानकारी मिलने पर एसपी अमित सैनी नगर निगम पहुंचे और निगम में लगे सीसीटीवी पर पूरी घटना की रिकॉर्डिंग देखी इससे सभी हमलावर की पहचान हो गई है।
Created On :   22 Jan 2019 2:30 PM IST