किराए के मकान से करते थे गांजे की तस्करी, 37 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

In Jabalpur police arrested two accused for selling cannabis
किराए के मकान से करते थे गांजे की तस्करी, 37 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
किराए के मकान से करते थे गांजे की तस्करी, 37 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। क्राइम ब्रांच और गोरखपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छापेमारी कर 37 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। गांजे की कीमत 1 लाख 85 हजार रुपए बतायी जा रही है। तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर जबलपुर आते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। तस्करी क्रिश्चियन कालोनी के एक घर से हो रही थी। आरोपी किराये पर कमरा लेकर गांजे की तस्करी किया करते थे।

स्टाक करके रखा था गांजा
पुलिस ने बताया कि 15 जनवरी की रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 2 व्यक्ति कटंगा स्थित क्रिश्चियन कालोनी के मकान नम्बर 47 में अधिक मात्रा मे अवैध मादक पदार्थ गांजा का स्टाक करके बेचने हेतु रखे हुये है। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट प्रावधानों के तहत योजनाबद्ध तरीके से कटंगा स्थित क्रिश्चियन कालोनी आलोक टावर के पास राजीव सिंह के मकान न. 47 मे दबिश दी गयी और गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बोरी में भरकर रखे थे गांजा
पुलिस ने बताया कि घर के अंदर हर्ष उर्फ प्रकाश शर्मा एवं रज्जू उर्फ राजेश पटेल दोनो 1-1 बोरी मे गांजा रखे मिले। हर्ष के कब्जे से 18 किलो 500 ग्राम गांजा, एक जियो कम्पनी का मोबाईल 2450 रू नगदी  जब्त की है। इसी प्रकार रज्जू उर्फ राजेश पटेल के कब्जे से 19 किलो गांजा 3 मोबाईल आईटेल, सैमसंग एवं वीवो कम्पनी और 600 रुपए जब्त किए हैं। इसके साथ ही गांजे की सप्लाई  में प्रयुक्त की जा रही कार को भी जब्त किया गया है। मकान को हर्ष उर्फ प्रकाश शर्मा ने किराये पर ले रखा था। पकड़े गये दोनों आरोपियों से 37 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1, लाख 85 हजार रुपए का जप्त किया गया है।      

उड़ीसा से लाते थे गांजा
पकड़े गये आरोपी हर्ष उर्फ प्रकाश शर्मा ने पूछताछ पर मादक पदार्थ गांजा को ट्राली बैग मे भर कर उड़ीसा से लाकर बिलासपुर से ट्रेन के जरियेे जबलपुर लाना बताते बताया है। आरोपी एक वर्ष से अपने साथी रज्जू उर्फ राजेश के साथ गांजे के अवैध कारोबार मे लिप्त होना बता रहे हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि कहां-कहां गांजा सप्लाई करते थे।

इनकी रही उल्लेखनीय भूमिका
आरोपियों की गिरफ्तारी एवं पूछताछ पर अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त करने में थाना गोरखपुर उनि आदित्यनारायण धुर्वे, उनि एस के पाण्डेय, पी एस आई रोहित द्विवेदी, प्रधान आरक्षक दीनानाथ दुबे, आरक्षक चंदन दुबे, वाहन चालक निर्मल सनोडिया, राजेश कुशवाहा , की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जबलपुर अमित सिंह (भा.पु.से.) ने टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

 

 

Created On :   16 Jan 2019 11:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story