10 वीं पेपर लीक मामले में चार गिरफ्तार, व्हाटसएप ग्रुप पर पोस्ट हुआ था

In Mumbai, four arrested in 10th class question paper leak case
10 वीं पेपर लीक मामले में चार गिरफ्तार, व्हाटसएप ग्रुप पर पोस्ट हुआ था
10 वीं पेपर लीक मामले में चार गिरफ्तार, व्हाटसएप ग्रुप पर पोस्ट हुआ था

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कक्षा दसवीं के प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि गणित, विज्ञान व इतिहास के लीक हुए प्रश्नपत्र 12 छात्रों को व्हाट्सएप पर भेजा गया था। इनमें 10 छात्राएं शामिल हैं। पुलिस ने इन छात्र-छत्राओं के बयान दर्ज करने के बाद की गई छानबीन के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  

आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406,120 वी सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 72 व महाराष्ट्र प्रिवेशन आफ माल प्रैक्टिसस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इंतेखाब पटेल, वजीर शेख, अंबर अंसारी व मुबीन फकी है। भिवंडी स्थित काकतिया हाईस्कूल में शिक्षक के रुप में कार्यरत आरोपी अंबर अंसारी इस मामले में फरार समीर फौजी की दो बेटियों सुजेन व रिशा को ट्यूशन पढ़ाता था। फौजी की बेटी पढ़ाई में कमजोर थी इसलिए उसे आशंका थी कि उसकी बेटियां फेल हो जाएंगी। इसलिए उसने अंबर अंसारी से परीक्षा से पहले दसवीं के प्रश्नपत्र की व्यवस्था करने को कहा। इसके बाद अंबर ने गणित, विज्ञान व इतिहास का प्रश्नपत्र फौजी व उसके नौकर मुबिन को भेजा। फौजी ने प्रश्नपत्र को अपनी बेटी सुजेन को व्हाट्सएप पर भेज दिया। सुजेन ने यह प्रश्नपत्र अपनी सहेली जोया को भी फारवर्ड कर दिया।

जोया ने इसे टापर्स नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेज दिया। इसके अलावा मामले में गिरफ्तार आरोपी वजीर शेख ने प्रश्नपत्र एक अन्य शिक्षक को भी दिया था। उसने अपने यहां ट्यूशन पढने वाले तीन विद्यार्थियों को यह प्रश्नपत्र दे दिया था। मामले की जांच से जुड़े पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल हम इस मामले में फरार आरोपी समीर फौजी व अली अजगर की तलाश कर रहे हैं, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके की और कितने विद्यार्थियों को लीक किया गया प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया था। गौरतलब है कि भिवंडी के पुलिस उपायुक्त अंकित गोयल के नेतृत्व में इस प्रकरण की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। 
 

Created On :   13 April 2019 12:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story