आजादी से अंत्योदय तक अभियान में, देश के 75 जिलो में सतना भी शामिल 

In the campaign from Independence to Antyodaya, Satna is also included in 75 districts of the country
आजादी से अंत्योदय तक अभियान में, देश के 75 जिलो में सतना भी शामिल 
प्रदेश से चुने गए 4 जिले  आजादी से अंत्योदय तक अभियान में, देश के 75 जिलो में सतना भी शामिल 

डिजिटल डेस्क, सतना। अमृत महोत्सव के क्रम में केंद्र के 90 दिवसीय आजादी से अंत्योदय तक अभियान में सतना जिले को भी शामिल किया गया है। पूरे देश से कुल 75 जिले चुने गए हैं। सतना की तरह इन जिलों में सागर, खंडवा और अलीराजपुर को भी भागीदारी  मिली है।  अभियान के तहत सेनानियों की जन्मस्थली की पंचायत को शासन के 9 विभागों की 17 योजनाओं के लाभ से शत-प्रतिशत सैचुरेट किया जाएगा। सेनानियों की कल्पनाओं के अनुरूप ग्राम और जिले का विकास किया जाएगा। सेनानियों के गांव में अमृत सरोवर और अमृत उपवन भी बनाए जाएंगे। 

गुरुवार को अभियान की लांचिग वीसी के माध्यम से केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने की। 

75 दिन का टॉस्क- 

केंद्रीय राज्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे 90 दिन के अभियान के लिए 75 दिन की कार्ययोजना का टॉस्क तय करें। अच्छे काम पर अफसर सम्मानित भी किए जाएंगे। अभियान में शामिल जिलों के बेसलाईन डाटा और लक्ष्य डैशबोर्ड पर रखे जाएंगे । अभियान की हर 15 दिन में समीक्षा होगी। जबकि विभागीय अफसर साप्ताहिक समीक्षा करेंगे। कार्यों का दस्तावेजीकरण होगा। जिलावार प्रगति जानने के लिए सेंट्रल डैशबोर्ड भी बनेगा। 

ये भी थे मौजूद-

इस दौरान यहां एनआईसी में वीसी के दौरान कलेक्टर अनुराग वर्मा, जिला पंचायत के सीईओ डॉ.परीक्षित राव, कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह, उपसंचालक कृषि केसी अहिरवार, पशु चिकित्सा के उप संचालक डॉ.प्रमोद शर्मा भी उपस्थित थे।
 

Created On :   29 April 2022 10:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story