जिले में बढ़ रहीं अपराधिक गतिविधियां- जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव 

Increasing criminal activities in the district - half-burnt body of an unknown person found in the forest
जिले में बढ़ रहीं अपराधिक गतिविधियां- जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव 
भंडारा जिले में बढ़ रहीं अपराधिक गतिविधियां- जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव 

डिजिटल डेस्क, लाखनी (भंडारा). राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 53 से जुड़े गड़ेगांव के लकड़ा डिपो के पास पश्चिम दिशा में गुरुवार सुबह 11 बजे अज्ञात व्यक्ति का पूर्ण जला हुआ शव मिला। व्यक्ति की हत्या कर सबूत नष्ट करने के इरादे से शव जलाने का अंदाज जताया जा रहा है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।  मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष बताई जा रही है। उसकी ऊंचाई पांच फीट छह इंच है। शव पूरी तरह जल चुका है।इस कारण मृतक की शिनाख्त कर पाना पुलिस के सामने चुनौती है। घटना सामने आने पर पुलिस ने श्वान पथक, फारेन्सिक लैब की टीम को मौके पर बुलाया। अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर सबुत नष्ट करने के इरादे से जंगल में शव लाकर जला देने का अनुमान पुलिस ने जताया है।

घटना सामने आने पर जिला पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे, सहायक पुलिस अधीक्षक सुशांत सिंह, लाखनी पुलिस थाने के थानेदार पुलिस निरिक्षक मिलिंद तायडे, सहायक पुलिस निरिक्षक सोनवने, पुलिस हवालदार निलेश रामटेके, संजय अरकासे, पुलिस कान्स्टेबल मिलिंद धाडवे ने घटनास्थल पर पहुचकर पंचनामा किया। राजेगांव एमआयडीसी के पुलिस पाटील कार्तिक शेंडे की शिकायत पर लाखनी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच साकोली के उपविभागिय पुलिस अधिकारी सुशांत सिंह कर रहे हैं। दिए गए वर्णन के व्यक्ति से जुड़ी जानकारी सामने आने पर लाखनी पुलिस थाने के फोन पर संपर्क करने का आह्वान किया गया है। 

संवाददाता। तुमसर (भंडारा). घर के निर्माण कार्य के चलते जगह के विवाद से एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी को चाकू मार कर घायल कर दिया। घटना गुरुवार 13 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे के दौरान तुमसर तहसील के सालई (बु.) ग्राम घटित हुई। इसमें राजेश धनराज कुथे (45) गंभीर जख्मी हुआ। इस मामले में आरोपी सालई (बु.) निवासी आकाश रमेश वंजारी (28), विकास रमेश वंजारी (25) रमेश नामदेव वंजारी (50), सुनीता रमेश वंजारी (45) इन चार आरोपियों पर तुमसर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार तुमसर तहसील के सालई (बु.) में राजेश कुथे रहते हैं। पड़ोस में ही वंजारी परिवार रहता है। आरोपियों के घर का निर्माण कार्य शुरू है। वंजारी परिवार ने निर्माण कार्य के दौरान शौचालय की पाइप-लाइन राजेश के जगह से डाली। 

इस बात पर टोकने पर आरोपी घर से चाकू लेकर आए और राजेश कुथे पर वार कर उसे जख्मी किया। राजेश के घरवालों ने तुरंत राजेश को तुमसर के उप जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया तथा घटना की जानकारी तुमसर पुलिस में दी। तुमसर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक निलेश ब्राह्मणे ने घटनास्थल पर जाकर घटना की जानकारी ली। तथा इस घटना में चाकू से जानलेवा वार करने वाले आरोपियां पर मामला दर्ज किया। आरोपी आकाश सेना में कार्यरत है । मामले की जांच तुमसर पुलिस उपनिरीक्षक किरण औताडे कर रहे हंै।
 

Created On :   14 April 2023 10:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story