13 सौ करोड़ की लागत से नागपुर में बनेगा इंफॉर्मेशन डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर

Information Disaster Management Center will be built in Nagpur at a cost of 13 hundred crores
13 सौ करोड़ की लागत से नागपुर में बनेगा इंफॉर्मेशन डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर
प्रश्नोत्तर 13 सौ करोड़ की लागत से नागपुर में बनेगा इंफॉर्मेशन डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नागपुर में स्टेट इंफॉर्मेशन डिजास्टर मैनेजमेंट का सेंटर बनाने के लिए मिहान की जगह मांगी गई है। यह प्रस्ताव फिलहाल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पास है। यह परियोजना लगभग 1300 करोड़ रुपए की है। जमीन उपलब्ध होने के बाद परियोजना का काम इस साल शुरू हो सकेगा। इससे प्राकृतिक आपदा के बारे में पूर्व सूचना मिलने में मदद मिल सकेगी। प्रदेश के आपदा प्रबंधन तथा मदद व पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने यह जानकारी दी। मंगलवार को प्रश्नकाल में लोकभारती के सदस्य कपिल पाटील ने प्राकृतिक आपदा में होने वाले नुकसान को कम करने लिए चीन की तर्ज पर प्रणाली विकसित करने को लेकर सवाल पूछा था। इसके जवाब में वडेट्टीवार ने कहा कि राज्य में बाढ़, चक्रवात, भूस्खलन, अतिवृष्टि जैसे प्राकृतिक आपदा के बारे में चेतावनी के लिए अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा मनपा क्षेत्रों में 20 क्विक रिस्पांस व्हीकल तैनात किया जाएगा। जापान और इजराइल तकनीक से लैस इस वाहन की कीमत लगभग 1 लाख 80 हजार रुपए है।

औरंगाबाद में स्थापित होगीएसडीआरएफ टीम

प्रदेश के औरंगाबाद, कोल्हापुर, रत्नागिरी और ठाणे के नई मुंबई में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम स्थापित की जाएगी। विधान परिषद में राज्य के मदद व पुनर्वसन मंत्री विजय विजय वडेट्टीवार ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नागपुर और धुलिया में एसडीआरफ की टीम है। अब औरंगाबाद, कोल्हापुर, रत्नागिरी और नई मुंबई में एसडीआरएफ की टीम तैनात की जाएगी। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ के एक दल में तीन टुकड़ीहोगी। एक टुकडी में 48 जवान होते हैं। प्रश्नकाल में राकांपा सदस्य अनिकेत तटकरे ने रायगड में एनडीआरएफ की टीम को तैनात करने को लेकर सवाल पूछा था।

भंडारा के नुकसान प्रभावित किसानों को एक माह में मिलेगी मदद

भंडारा के मोहाडी और तुमसर तहसील में बीते 3 अक्टूबर को चक्रवात से हुए फसलों का नुकसान के लिए आपदा प्रभावित किसानों को एक महीने के भीतर आर्थिक मदद दे दी जाएगी। विधान परिषद में प्रदेश के मदद व पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने यह आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मोहाडी तहसील में 1294 और तुमसर तहसील में 326 किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है। किसानों की मदद के लिए पूरक मांग में निधि मंजूर करा ली गई है। प्रश्नकाल में भाजपा सदस्य परिणय फुके ने आपदा प्रभावित किसानों को मदद न मिलने को लेकर सवाल पूछा था। इस पर वडेट्टीवार ने फुके से कहा कि आप लिखकर रख लिजिए। एक महीने में किसानों को नुकसान भरपाई मिल जाएगा। हमारा काम एकदम परफेक्ट रहता है।
49 फीसदी पूरा हो चुका है बाबा साहेब स्मारक का काम

महानगर के दादर स्थित इंदू मिल की जगह पर बनने वाले भारतरत्न डा. बाबासाहब आंबेडकर के स्मारक का निर्माण कार्य 49 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। विधान परिषद में पूछे गए प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे ने एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। मुंडे ने बताया कि स्मारक का प्रवेश द्वार, व्याख्यान कक्ष, ग्रंथालय व प्रेक्षक गृह के आरसीसी का काम पूरा हुआ है। इस परियोजना के बाकी का काम मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। परियोजना स्थल पर काम की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए बोर्ड लगाया जाएगा। स्मारक परियोजना के लिए आवश्यकता के अनुसार निधि उपलब्ध कराई जाएगी। राकांपा सदस्य अमोल मिटकरी और राकांपा सदस्य विक्रम काले ने आंबेडकर स्मारक को लेकर सवाल पूछा था।

 

Created On :   28 Dec 2021 1:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story