9 किलो गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Jabalpur : Police arrested a woman with 9 kilograms of ganja
9 किलो गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
9 किलो गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त गिरोह आए दिन नए तरीकों को अपनाकर तस्करी को अंजाम देते हैं। तस्कर गिरोह अब महिलाओं को भी तस्करी के काम में उतार रहे हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महिला को गांजा तस्करी करते समय रंगे हाथ क्षेत्रीय बस स्टैण्ड के पास रैन बसेरा से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने महक साहू नामक महिला के पास से 9 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए के लगभग बतायी जा रही है। पुलिस आरोपी महिला तस्कर से पूछताछ कर रही है कि वह गांजा कहां से लाती थी और किस-किस को बेचती थी। इसके साथ ही उसके गिरोह में कौन-कौन हैं।

इस संबंध में गोहलपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि गांजे की तस्करी मे लिप्त 1 महिला को 9 किलो गांजें के साथ पकड़ा गया है। टीआई सिंह ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्रीय बस स्टैण्ड रैन बसेरा के पास एक महक साहू नाम की महिला ग्रे कलर का बैग रखे हुए बैठी है। बैग में मादक पदार्थ गांजा रखे हुए है। सूचना पर  एनडीपीएस एक्ट प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये दबिश दी गयी। महिला के बैग की तलाशी ली गयी, तो बैग में गांजा रखे हुए मिली। तौल करने पर 9 किलो गांजा होना पाया गया है। गांजा की कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए है।

फरार चल रही थी महिला
इस संबंध में टीआई सिंह ने बताया पकड़ी गयी महिला महक साहू थाना गोहलपुर के अपराध क्रमांक 169 /19 धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण मे फरार थी। उक्त प्रकरण में भी गिरफ्तारी की जा रही है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
तस्कर को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी गोहलपुर संजय सिंह, सउनि राजेश पाण्डे, प्रधान आरक्षक उमाशंकर पाण्डे, आरक्षक आशीष असाटी, सादिक अली,  आशीष तिवारी, अंदेश, दिलीप दुबे, महिला आरक्षक प्रेमलता की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Created On :   2 April 2019 12:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story