जबलपुर पुलिस ने रचा इतिहास, रोपे 1 लाख 25 हजार पौधे

jabalpur police planted 1 lac. plants
जबलपुर पुलिस ने रचा इतिहास, रोपे 1 लाख 25 हजार पौधे
जबलपुर पुलिस ने रचा इतिहास, रोपे 1 लाख 25 हजार पौधे

 

डिजिटल डेस्क, जबलपुर. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर महेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में जबलपुर पुलिस ने 1 लाख 25 हजार पौधे रोपकर मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में इतिहास रच दिया है। थीम वन के साथ इतनी बड़ी संख्या में पौधे लगाने का संभवता यह पहला प्रयास है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर महेंद्र सिंह सिकरवार के निर्देश पर जबलपुर पुलिस के विभिन्न थाने, चौकियों और पुलिस कार्यालयों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इसके अलावा पुलिस ने नगर रक्षा समिति व विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर पौधों का रोपण किया ।

सार्थक पहल से मिली जमीन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर महेंद्र सिंह सिकरवार द्वारा थीम के आधार पर पौधारोपण करने और कृतम वन बनाने हेतु प्रयास शुरु किया गया जिसके तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर महेंद्र सिंह सिकरवार ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की पुलिस की इस सार्थक पहल को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पुलिस को कई स्थानों पर जगह दी गई जिसमें पुलिस द्वारा थीम के आधार पर पौधे रोपे गए।

150 हेक्टेयर जमीन में पौधारोपण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर महेंद्र सिंह सिकरवार के निर्देशन में भटोली एवं परसवारा के 150 हेक्टेयर भूमि में 35000 से भी अधिक पौधों का रोपण किया गया यह सभी पौधे विभिन्न थीमों पर आधारित है।

ज्योतिष एवम यज्ञीय पौधों का रोपण
जीवन में ज्योतिष एवं यज्ञ पौधों का रोपण किया गया यह पौधारोपण इंदौर से आए पर्यावरणविद् डॉक्टर राजेंद्र दुबे के बताए अनुसार किया गया।

पुलिस के थीम वन में पहुंचे माननीय मंत्री
मध्य प्रदेश शासन के मंत्री माननीय श्री राजेंद्र शुक्ला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर महेंद्र सिंह सिकरवार व कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी के साथ थीम वन पहुंचे। माननीय मंत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थीम वन में पौधा रोपण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर महेंद्र सिंह सिकरवार ने माननीय मंत्री को बताया कि पुलिस द्वारा विभिन्न थीमों के आधार पर कृतिम वन तैयार किया जा रहा है जिसमें ज्योतिष यज्ञ समेत कई थीम पर पौधे लगाए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर महेंद्र सिंह सिकरवार के साथ माननीय मंत्री ने पूरी साइट का निरीक्षण किया और पुलिस द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीपी पाराशर समेत अंय अधिकारी व जवान मौजूद रहे।


कहा कितने लगाए
भटौली- परसवाडा में 35000
शहर व देहात के थानो में 55000
रेल पुलिस 3000
होमगार्ड मंगेली ट्रेनिंग सेंटर 12000
महगवां- ईमलिया में 15000
एसएएफ रांझी 5000

Created On :   3 July 2017 11:54 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story