आबरू लूटने पति के दोस्तों ने किया अपहरण, जंगल में महिला को छोड़कर भागे

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
आबरू लूटने पति के दोस्तों ने किया अपहरण, जंगल में महिला को छोड़कर भागे

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। कुंडम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 23 वर्षीय महिला को उसके पति के दोस्त घर छोड़ने के बहाने से अगवा करके जंगल ले गए और अश्लील छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने दोनों का मुकाबला करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके कारण दोनों उसे जंगल में छोड़कर भाग निकले। घर पहुंचकर महिला ने पति को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पति उसे थाने लेकर पहुंचा। पुलिस ने अपहरण, छेड़छाड़ का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

कुंडम पुलिस ने बताया कि 30 अप्रैल को महिला बैंक से पैसे निकालने गई थी। बैंक से निकलने के बाद शाम करीब साढ़े 4 बजे उसके पति के दोस्त अमित साहू और मुलई झारिया मिल गए, दोनों से महिला की अच्छी पहचान थी। इसलिए अमित और मुलई ने घर छोड़ने की बात करते हुए महिला को बाइक पर पीछे बिठा लिया। मुलई बाइक चला रहा था, जो गांव की जगह तेज रफ्तार से बाइक जंगल की तरफ ले जाने लगा। महिला ने गाड़ी रोकने के लिए कहा तो अमित और मुलई ने उसे धमकाते हुए शांत रहने के लिए कहा और जंगल में बाइक रोककर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं, लेकिन महिला ने दोनों से मुकाबला किया और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया तो अमित और मुलई उसे जंगल में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

कांग्रेस नेता पर हमला करने वाले गए जेल
भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के लम्हेटा गांव में 30 अप्रैल की रात चुनावी रंजिश को लेकर कांग्रेस नेता और उनके परिवार के साथ मारपीट करने वाले युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर धाराएं बढ़ाते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से भी शिकायत दी गई थी, जिसे पुलिस ने जांच में लिया है। उल्लेखनीय है कि 30 अप्रैल की रात लम्हेटा निवासी कांग्रेस नेता और पूर्व भेड़ाघाट नगर पंचायत अध्यक्ष महेश तिवारी के घर के बाहर पहुंचकर युवा मोर्चा नेता आशीष पटेल, संदीप पटेल, सूरज व चंदन ने मारपीट की थी। इस घटना में महेश  के साथ उनके बेटे व अन्य रिश्तेदार भी घायल हो गए थे। देर रात सभी घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 

Created On :   3 May 2019 7:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story