- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- सतना : सरपंच से 20 हजार रिश्वत...
सतना : सरपंच से 20 हजार रिश्वत लेते जनपद CEO गिरफ्तार

By - Bhaskar Hindi |25 Aug 2017 3:03 PM IST
सतना : सरपंच से 20 हजार रिश्वत लेते जनपद CEO गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, सतना। जिला पंचायत के सरपचों से अवैध वसूली और एक अन्य सरपंच से 20 हजार रुपए बतौर रिश्वत लेते मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नागौद के के पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। केके पांडे को शिकायतकर्ता सरपंच पति ग्राम पंचायत गौरी खुर्द तहसील नागौद से 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई लोकायुक्त DSP देवेश पाठक के नेतृत्व में की गई है। इस छापेमारी टीम में निरीक्षक अरविंद तिवारी, निरीक्षक जितेंद्र नाथ शर्मा प्रधान, आरक्षक विपिन त्रिवेदी, आरक्षक लवलेश पांडे, अतुल कुमार गुप्ता, समेत 16 सदस्य दल शामिल हैं। कार्रवाई अभी जारी है।

1/TOTAL_COUNTNULL
Created On :   25 Aug 2017 8:12 PM IST
Next Story