श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने का फैसला वापस ले झारखंड सरकार- राज ठाकरे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। झारखंड स्थित जैन समाज के प्रमुख तीर्थ स्थल "श्री सम्मेद शिखरजी' को पर्यटन स्थल का दर्जा न देने के जैन समाज की मांग का मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने समर्थन किया है। जैन समाज इस फैसले के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन कर रहा है। राज ठाकरे ने गुरुवार को ट्विट कर जैन समाज की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि झारझंड सरकार अपना फैसला वापस ले। उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार को जरुरी कदम उठाने चाहिए।
राज ने ट्वीट कर कहा कि झारखंड के गिरडीह जिले में "श्री सम्मेद शिखर' जैन समाज का पवित्र धार्मिक स्थल है। इस धर्मिक स्थल को पर्यटन स्थल का दर्जा न दिया जाए। क्योंकि इसे एक बार पर्यटन स्थल घोषित करने के बाद जैन समाज के सिद्धांतों के खिलाफ अनेक चीजें यहां होने लगेंगी। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना जैन समाज की भावना से पूर्ण रुप से सहमत है। झारखंड सरकार को जैन समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए तुरंत यह फैसला वापस लेना चाहिए। यदि झारखंड सरकार ऐसा नहीं करती है तो केंद्र सरकार को जरुरी कदम उठाना चाहिए।
......
Created On :   5 Jan 2023 10:27 PM IST