जुगुल किशोर बागरी की बहू ने लिया नामांकन वापस ,कल खनिज मंत्री, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष घर पहुंचे थे वंदना बागरी के घर

Jugul Kishore Bagris daughter-in-law withdraws nomination, yesterday the Mineral Minister reached home
जुगुल किशोर बागरी की बहू ने लिया नामांकन वापस ,कल खनिज मंत्री, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष घर पहुंचे थे वंदना बागरी के घर
रैगांव उपचुनाव - भाजपा की राह के कांटे निकले जुगुल किशोर बागरी की बहू ने लिया नामांकन वापस ,कल खनिज मंत्री, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष घर पहुंचे थे वंदना बागरी के घर

डिजिटल डेस्क सतना। रैगांव उपचुनाव में आखिरकार भाजपा ने अपनी राह के दो कांटों को निकाल ही दिया। दिवंगत जुगुल किशोर बागरी के बड़े बेटे पुष्पराज बागरी जहां कल ही अपने प्रतिनिधि के जरिए नामांकन फॉर्म वापस ले लिया था तो आज वंदना बागरी ने भी भारी मन से नाम वापस ले लिया। वंदना अपने पति देवराज बागरी, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी और इस पूरे मामले में अहम भूमिका निभाने वाले गगनेन्द्र प्रताप सिंह के साथ आरओ ऑफिस पहुंचीं थीं। नाम वापसी लेते समय वंदना के चेहरे पर उदासी साफ देखी गई, आंखें भी हम थीं। वंदना की भाव भंगिमाएं बता रही थीं कि नाम वापसी के लिए वंदना पर भाजपा का किस कदर दबाव रहा है। एक दिन पहले खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार, गगनेन्द्र सिंह वंदना के घर पहुंचे थे और मान मान-मनौवल किया था। वंदना और पुष्पराज बागरी के नाम वापसी के बाद निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी ने राहत की सांस ली होगी।


 

Created On :   13 Oct 2021 5:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story