नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म, आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Katni : Rape with minor girls, both accused arrested by police
नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म, आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म, आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

डिजिटल डेस्क, कटनी। बड़वारा थानांतर्गत देवरी हटाई में मेला देखने के लिए गईं दो नाबालिग लड़कियां दुष्कर्म का शिकार हो गईं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बड़वारा थाना प्रभारी अंकित मिश्रा ने बताया कि कटनी निवासी दो नाबालिग लड़कियां उम्र क्रमश: 13 वर्ष और 15 वर्ष 16 अप्रैल को देवरी हटाई में जवारा जुलूस के दौरान लगने वाले मेले में गई थीं। इसी दौरान लल्लू व सिल्लू चौधरी नामक युवक बच्चियों को बहला-फुसलाकर एकांत में ले गए, जहां दोनों ने लड़कियों से दुराचार किया। नाबालिग लड़कियों ने परिजनों को जानकारी दी जिसके बाद रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई। पीड़ित बच्चियों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376 भादवि 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

चाकू मारकर युवक को घायल किया
मनपसंद गाना नहीं बजाने पर अज्ञात आरोपियों ने ने डीजे बजाने वाले युवकों पर चाकू और डंडे से हमला कर दिया। पीड़ितों की शिकायत पर माधवनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार मंगलनगर में शाक्या परिवार में शादी समारोह आयोजित था। शादी समारोह में डीजे बज रहा था, इसी दौरान चार अज्ञात पहुंचे और मनपसंद गाना बजाने की जिद शुरू कर दी और। डीजे में काम करने वाले युवकों ने उनकी पसंद का गाना बजाने से मना किया तो आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया। कहासुनी से उपजा विवाद आगे बढ़ा तो आरोपियों ने चाकू व डंडे से हमला कर दिया।

एक आरोपी ने संदीप शाक्या पिता खेमराज शाक्या (40) के पेट में चाकू से वार कर दिया और उसके तीन साथियों पर लाठी, बेल्ट मारना शुरू कर दिया। चाकू लगने से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया और माधवनगर पुलिस को सूचना दी गई। संदीप शाक्या को गंभीर चोटें आईं जबकि तीन को मामूली चोटें आने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया। माधवनगर थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 294, 324, 307, 506, 34 के तहत अपराध कायम किया है।
 

Created On :   18 April 2019 7:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story