कटनी: जल शक्ति अभियान के अंतर्गत वेबिनार का आयोजन

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कटनी: जल शक्ति अभियान के अंतर्गत वेबिनार का आयोजन

डिजिटल डेस्क, कटनी। कटनी नेहरु युवा केंद्र कटनी एवं जल शक्ति मंत्रालय के आयोजकत्व में भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे जल शक्ति अभियान के अंतर्गत ‘‘कैच द रैन’’ कार्यक्रम के लिए नेहरु युवा केंद्र कटनी द्वारा बुधवार को एक वेबिनार का आयोजन किया गया। नेहरु युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी कु. कीर्तिका कुहर ने जल शक्ति अभियान की विस्तृत जानकारी प्रेषित की। वेबिनार को संबोधित करते हुए प्रिया कोरी, पी.एच.इ. विभाग ने जल संरक्षण के महत्व को बताते हुए युवाओं से इस अभियान को जन जन तक पहुचाने हेतु अनुरोध किया। वहीं मो. माझी, शिक्षक ने बताया की जितना जल हम अज संरक्षित करेगे, उसी से आने वाली पीढ़ीयो के लिए शुद्ध जल की उपलब्धता सुनिचित होगी। इस अवसर पर कटनी जिले के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सतीश कुमार मोगरे, विकास यादव, श्रीकांत दुबे एवं निकिता नामदेव ने जल शक्ति अभियान “कैच द रैन” पर अपने विचार रखे एवं जल को संरक्षित करने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग एवं शोखता गड्डे का निर्माण करने पर जोर दिया। वहीं इकिस्वी सदी भारत में जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा कर अपने अपने मंडलों द्वारा इस अभियान को आगे बढाने की शपथ ली।

Created On :   1 Jan 2021 8:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story