ससुराल में महिला पर केरोसिन उड़ेला -बचाव करने पहुँचे भाई को चाकू मारा 

Kerosene was poured on the woman in the in-law - stabbed brother who reached to save
ससुराल में महिला पर केरोसिन उड़ेला -बचाव करने पहुँचे भाई को चाकू मारा 
ससुराल में महिला पर केरोसिन उड़ेला -बचाव करने पहुँचे भाई को चाकू मारा 

डिजिटल डेस्क जबलपुर। बेलबाग थाना क्षेत्र में एक महिला को उसकी ससुराल वालों ने प्रताडि़त करते हुए केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास किया, लेकिन महिला ससुराल वे बाहर भागी और अपने भाई को मदद के लिए बुलाया। भाई अपनी बहन को बचाने पहुँचा तो ससुराल वालों ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। आधी रात को महिला ने थाने पहुँचकर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
   सूत्रों के अनुसार थाने पहुँचीं श्रीमती निधि सिंह जाट उम्र 24 वर्ष निवासी कंजड़ मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी वर्ष 2010 में रविंद्र जाट के साथ हुई थी। भरण-पोषण को लेकर उसका पति से विवाद न्यायालय में चल रहा है। बीती रात सवा 12 बजे के करीब पुरानी बुराई को लेकर पति रविंद्र, सास भूरी बाई, देवर सरविंद्र एवं परवीन जाट ने मिलकर गाली-गलौज की। दोनों देवरों ने उसका हाथ पकड़ा और सास ने केरोसिन उड़ेल दिया। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर भागी तभी उसका भाई देव जाट आ गया तो सभी ने उसके साथ मारपीट कर दी और चाकू से हमला कर घायल कर दिया।  रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 506, 324, 34  के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
-दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज 
 गोहलपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताडि़त किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूत्रों के अनुसार थाने पहुँची महिला सुनीता अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका विवाह हिंदू रीति-रिवाज से भरत अग्रवाल के साथ हुआ था। विवाह के बाद पति व ससुराल वाले शादी में कम दहेज मिलने का उलाहना देकर रुपयों की माँग कर प्रताडि़त कर रहे थे। प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

Created On :   6 Jan 2020 8:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story