साढ़े 3 करोड़ की आर्थिक धोखाधड़ी के आरोपी को 5 दिन की रिमांड पर ले गई कोलगवां पुलिस 

Kolgawan police took 5 days remand accused of economic fraud of 3.5 million
साढ़े 3 करोड़ की आर्थिक धोखाधड़ी के आरोपी को 5 दिन की रिमांड पर ले गई कोलगवां पुलिस 
साढ़े 3 करोड़ की आर्थिक धोखाधड़ी के आरोपी को 5 दिन की रिमांड पर ले गई कोलगवां पुलिस 

डिजिटल डेस्क सतना। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उमेश कुमार पटेल की अदालत ने आर्थिक धोखाधड़ी के 2 मामलों में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी अरविंद त्रिपाठी को 5 दिसंबर तक के लिए पुलिस  रिमांड की मंजूरी दी है। रीवा जिले के गोविंदगढ़  थाना क्षेत्र के चुआ निवासी अरविंद त्रिपाठी पुत्र मुद्रिका के खिलाफ कोलगवां थाने में आईपीसी की दफा 420, निवेशको का संरक्षण अधिनियम की धारा-6 और आईपीसी की धारा- 420, 467, 468,120 बी एवं निवेशको का संरक्षण अधिनियम की धारा-6 के तहत अलग-अलग 2 अपराध दर्ज हैं। 
रीवा और सिंगरौली जाएगी सतना पुलिस :- 
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि इस मामले की पड़ताल के लिए पुलिस की 2 अलग-अलग पार्टियां रीवा और सिंगरौली भेजी जाएंगी।  जबकि 2 अन्य आरोपियों मयंक कगनोलकर और नवीन अग्रवाल  की गिरफ्तारी के लिए  कोलगवां थाने के सब इंस्पेक्टर आशीष धुर्वे के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम बनाई गई है।  एसपी ने बताया कि मास्टर माइंड अरविंद त्रिपाठी का डोजियर भी तैयार किया जा रहा है। 
7 साल पहले बनाई थी सोसायटी :------- 
उल्लेखनीय है करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपी अरविंद त्रिपाठी ने वर्ष 2013 में रिलायबल क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी  के नाम पर कंपनी बनाई थी जिसमें वह डायरेक्टर था। मयंक कगनोलकर को  प्रेसीडेंट  और नवीन अग्रवाल  को सह संचालक बनाया गया था। इस चिटफंड कंपनी का हेड क्वार्टर रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र में और ब्रांच आफिस भरहुत नगर में खोला गया था। पुलिस तीनों आरोपियों की वर्ष 2013 से अब तक की अर्जित संपत्तियों की जांच करेगी।    
पुलिस के मुताबिक अकेले इन्हीं 2 मामलों में आरोपी अरविंद त्रिपाठी ने रिलायबल क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के नाम पर अपने 2 अन्य आरोपियों मयंक कगनोलकर (कोलगवां) और नवीन अग्रवाल (डालीबाबा चौक) से मिलकर 100 हितग्राहियों से लगभग साढ़े 3 करोड़ की ठगी की। रीवा और सिंगरौली में भी ठगी के ऐसे ही मामले में जमानत पर बाहर आया अरविंद त्रिपाठी डेढ़ साल से फरार था। उसे कोगलवां पुलिस की एक पार्टी अंतत: सिंगरौली जिले के सरई कस्बे से गिरफ्तार करके लाई। कोलगवां पुलिस के मुताबिक रीवा और शहडोल संभाग के 7 जिलों में इस तिगुटे का मायाजाल फैला हुआ था।   

Created On :   2 Dec 2020 6:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story