- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- कूलर में लार्वा मिला, जुर्माना...
कूलर में लार्वा मिला, जुर्माना लगने पर भड़का दुकानदार, की महिला अधिकारी से मारपीट
By - Bhaskar Hindi |8 Sep 2021 6:20 AM GMT
गढ़ा संजीवनी नगर का मामला कूलर में लार्वा मिला, जुर्माना लगने पर भड़का दुकानदार, की महिला अधिकारी से मारपीट
डिजिटल डेस्क जबलपुर । गढ़ा संजीवनी नगर में आज दोपहर एक दुकानदार निगम के अधिकारियों पर भड़क उठा और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मामले की शिकायत थाने में कई गई जिसके बाद दुकानदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि गढ़ा जोन की मुख्य स्वच्छता निरीक्षक हर्षा पटेल और अन्य अधिकारी निरीक्षण पर निकले थे। संजीवनी नगर में मां तुलसा कलेक्शन नामक दुकान पर रखे कूलर में मच्छरों के लार्वा मिले जिस पर निगम की टीम ने जुर्माना लगाया तो दुकानदार राजेश पटेल आक्रोशित हो गया और मारपीट करने लगा। महिला अधिकारी हर्षा पटेल के साथ धक्का मुक्की की गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Created On :   7 Sep 2021 1:03 PM GMT
Tags
Next Story