- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राणे का उद्धव पर निशाना- बोले सत्ता...
राणे का उद्धव पर निशाना- बोले सत्ता के लिए इतनी रगड़ी कि अब बची ही नहीं नाक

डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष के संस्थापक अध्यक्ष नारायण राणे ने शुक्रवार को कोल्हापुर में शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। नारायण राणे ने कहा कि उद्धव ने सत्ता के लिए अपनी इतनी नाक रगड़ी है कि अब उनकी नाक ही नहीं बची है। संगठन बनाने के बाद उन्होंने कोल्हापुर में उद्धव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उद्धव बार बार सत्ता छोड़ने की बात करते हैं। लेकिन ऐसा करते नहीं हैं। पिछले तीन साल सत्ता के लिए उन्होंने अपनी इतनी नाक रगड़ी है कि अब उनकी नाक ही नहीं बची है। उद्धव को राजनीति समझती है क्या? राणे ने चुटकी लेते कहा कि सभा उद्धव “मेरे बाघ” ऐसा कहते हैं। वे क्या जंगल होकर आते हैं क्या?
शिवसेना के 25 मत मुझे मिलेते
विधानपरिषद उपचुनाव के बारे में राणे ने कहा कि इस चुनाव में मत बंटने वाले थे। यदि वे उद्धव खुद भी खड़े होते तो भी शिवसेना की वोट बंट जाती। राणे ने कहा कि यदी मैं चुनाव में खड़ा होता तो शिवसेना के 25 वोट जरूर मिलते। राणे ने कहा कि मेरी और नाना पटोले की पहचान काफी पुरानी है। वे पहले से ही भारतीय जनता पार्टी पर नाराज थे। हां लेकिन ये बहुत कुछ सीखने जैसा है।
अपनी पार्टी के लिए महाराष्ट्र का दौरा करूंग
राणे ने कहा कि मेरी पार्टी के लिए मैं पूरे महाराष्ट्र का दौरा करूंगा। पश्चिम महाराष्ट्र का दौरा खत्म होने के बाद औरंगाबाद दौरा शुरू होगा। विधायक नितेश राणे विधानसभा चुनाव से पहले मेरी पार्टी में आएंगे। वह 33 सालों में पहली बार विधायक हुआ है। इसलिए अभी इस्तीफा देने से उसका नुकसान होगा।
नितेश ने दी थी चुनौती
गुरुवार को मुंबई में विधान परिषद उपचुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने खुलेआम क्रॉस वोटिंग करने का एलान किया था। साथ ही पार्टी को कार्रवाई करने की चुनौती दी है। मतदान के बाद नितेश ने मीडिया से कहा कि मैंने क्रॉस वोटिंग की है। यदि पार्टी में हिम्मत है, तो कार्रवाई करके दिखाए। नितेश ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण का नाम लिए बैगर कहा था कि पार्टी में इतने ‘आदर्श’ नेता हैं, तो मेरे खिलाफ क्या कार्रवाई हो सकती है।
Created On :   8 Dec 2017 11:10 PM IST