बढ़ते तापमान और बिजली की आंखमिचौनी से जनजीवन प्रभावित

Life affected by rising temperature and blinding of electricity
बढ़ते तापमान और बिजली की आंखमिचौनी से जनजीवन प्रभावित
 भंडारा बढ़ते तापमान और बिजली की आंखमिचौनी से जनजीवन प्रभावित

डिजिटल डेस्क, भंडारा. संपूर्ण अप्रैल माह तापमान चरम पर रहने से जनजीवन पर बुरा असर पड़ा, पर मंगलवार 10 मई को जिले का अधिकतम तापमान 40.4 डि.से. दर्ज किया गया। तापमान में हल्की गिरावट के बावजूद गर्मी बरकरार है। इस बरच बिजली की आेखमिचोली शुरू रहती है। बिजली गुल होते ही नागरिक परेशान होते है। गर्मी से बचने ठंडे पेय की मांग बढृने लगी है। साथ ही गर्मी के कारण फसलों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। सोमवार 9 मई को भंडारा जिले का अधिकतम तापमान 42.1 डि. से. दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डि. से. दर्ज किया गया। दूसरे दिन तापमान में दो डि. से. की गिरावट देखी गई। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.4 डि. से. दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डि. से. दर्ज किया गया। तापमान गिरावटे के बावजूद दिनभर जिले में गर्म हवाएं चलती रही। गर्मी के कारण बार-बार पानी की जरूरत पड़ रही है। दूसरी ओर बढ़ते हुए तापमान से राहत पाने नागरिक पंखे, कूलर व एसी का सहारा ले रहे हंै। इसके बावजूद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। गर्मी का असर नागरिकों के स्वास्थ्य पर हो रहा है। इसी तरह ग्रीष्मकालीन फसले सूखने की कगार पर पहुंच चुकी है। ऐसे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने ग्रीष्मकालीन धान व सब्जी की फसलें खेत में लगाई है। संपूर्ण मई माह व जून माह में गर्मी रहेगी। नागरिक तापमान कम होने की आस लगाए हुए है। 

रिहायशी इलाकों में आ रहे प्यासे वन्यजीव

गर्मी के चलते नागरिकों की तरह वन्यजीवों व आवारा पशुओं को भी पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिले में वन्यजीवों के खेतों में प्रवेश करने के मामले भी तेजी से बढ रहे है। वन्यजीव खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुचा रहे है। इसके साथ ही लावारिस जानवर भी पानी की तलाश में दर-बदर भटक रहे है। 

Created On :   11 May 2022 1:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story