संकटमोचन हनुमान मंदिर में ज्योत  

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नागपुर संकटमोचन हनुमान मंदिर में ज्योत  

डिजिटल डेस्क, नागपुर. श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर स्माल फैक्टरी एरिया, भंडारा रोड में नवरात्र महोत्सव पर 351 अखंड ज्योत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवरात्र के नौ दिन अनेक कार्यक्रम आयोजन किया गया। पर्व के प्रमुख यजमान शंकरलाल खंडेलवाल के हस्ते घट स्थापना की गई। मनोकामना अखंड दीप प्रज्वलन संकल्पधारी यजमानों द्वारा किया गया। प्रतिदिन माता जी की पूजा स्तुति पंडित प्रल्हाद शर्मा के मुखारविंद से मुख्य यजमान, दैनिक यजमान के हस्ते हो रही है। भक्तों द्वारा सामूहिक परायण किया जा रहा है। परायण प्रशांत भैया के यजमानत्व में हो रहा हैं। श्री हनुमान सेवा समिति महिला मंडल द्वारा प्रतिदिन साय 4 से 6 बजे तक डांडिया रास गरबा एवं भजन हो रहे हैं। सभी कार्यक्रम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष  शिव किशन अग्रवाल हल्दीराम की अध्यक्षता में एवं सचिव   सत्यनारायण लोया के मार्गदर्शन में हो रहे हैं। विशेष सहयोग कोषाध्यक्ष अशोक हाड़ा संयोजक संतोष अग्रवाल सहसंयोजक राजगोपाल मोदानी, प्रदीप चांदगोठिया, हरीश राठी, दीपक शर्मा, सुनील पाराशर द्वारा किया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रमुख पूर्व नागपुर मनोज अग्रवाल ने दी। ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने दर्शन का लाभ लेने की अपील की है।

Created On :   2 Oct 2022 10:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story