कुछ देर बसरे मेघा फिर शांत हो गए, मौसम में घुली ठंडक

Little raining in Nagpur or Surrounding area, weather cooled down
कुछ देर बसरे मेघा फिर शांत हो गए, मौसम में घुली ठंडक
कुछ देर बसरे मेघा फिर शांत हो गए, मौसम में घुली ठंडक

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रविवार दोपहर में शहर के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश हुई। लेकिन बारिश का दौर ज्यादा देर तक नहीं चला। बीच में 15 से 20 मिनट तक बूंदा-बांदी हुई, कुछ मिनटों के लिए बारिश ने जोर पकड़ा और बाद में बंद हो गई। शाम को भी कुछ देर के लिए बारिश हुई। पश्चिम बंगाल में एक और कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, लेकिन उसका असर नागपुर जिले पर कम ही देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो उसके उत्तर की ओर मुड़ने के आसार हैं, इस वजह से  ओडिशा, झारखंड और बिहार में अच्छी बारिश की अधिक संभावना है। जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश का प्रभाव देखने को मिल सकता है। शनिवार देर शाम अचानक बूंदाबांदी शुरू हुई थी, लेकिन बंद हो गई।

तापमान में मामूली बढ़त

शनिवार 19 सितंबर को शहर के तापमान में मामूली बढ़त के साथ पारा 35 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने की वजह से लगातार तापमान 35 के आस-पास चल रहा है। इस वजह से गर्मी का अहसास हो रहा है। 

तापमान : शनिवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। शुक्रवार को यह 34.5 डिग्री सेल्सियस था। इसमें मामूली 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हुई है। न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। शुक्रवार को यह 26.1 डिग्री सेल्सियस था। इसमें 1.8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। 

अनुमान : मौसम विभाग के अनुसार, जिले के अनेक भागों में  रविवार को हल्की बूंदाबांदी, सोमवार-मंगलवार को मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। तापमान में कोई विशेष फर्क के आसार नहीं हैं। 
 

Created On :   20 Sep 2020 1:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story