लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण में हुआ 10 सीटों के लिए 57 फीसदी मतदान- ईवीएम में बंद कैद चव्हाण, शिंदे के भाग्य का फैसला

Lok Sabha Election: 57 percent polling on 10 seats in second phase
लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण में हुआ 10 सीटों के लिए 57 फीसदी मतदान- ईवीएम में बंद कैद चव्हाण, शिंदे के भाग्य का फैसला
लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण में हुआ 10 सीटों के लिए 57 फीसदी मतदान- ईवीएम में बंद कैद चव्हाण, शिंदे के भाग्य का फैसला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में राज्य की 10 लोकसभा सीटों के लिए गुरुवार को वोट डाले गए। छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर मतदान शांति पूर्ण है। चुनाव आयोग के अनुसार शाम 5 बजे तक इन 10 सीटों पर औसतन 57.22 फीसदी मतदान हुआ। इस दौरान कई जगहों पर ईवीएम बंद होने की शिकायतें भी आई। दूसरे चरण में महाराष्ट्र की 10 लोकसभा सीटों पर गुरूवार शाम पांच बजे तक औसतन 57.22 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान बुलढाणा, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड़, उस्मानाबाद, लातूर और सोलापुर लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले गए। इस चरण के चुनाव में नांदेड़ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण जबकि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे सोलापुर सीट से मैदान में हैं। भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे के गृह क्षेत्र बीड़ से उनकी बेटी प्रीतम मुंडे फिर से मैदान में हैं। 

ईवीएम में गड़बड़ी की 33 शिकायतें 

प्रदेश कांग्रेस ने मतदान के दौरान कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी की 33 शिकायतें चुनाव आयोग को सौंपी है। पार्टी ने एक बयान में कहा कि प्रदेश कांग्रेस इकाई के कानूनी प्रकोष्ठ ने चुनाव आयोग को ईमेल के जरिए शिकायतें भेजी हैं। पार्टी ने कुछ मतदान केंद्रों पर रोशनी की खराब व्यवस्था के बारे में भी चिंता प्रकट की है। प्रदेश कांग्रेस के कानूनी प्रकोष्ठ के विनय पांडे ने कहा, सोलापुर, हिंगोली और नांदेड़ में ईवीएम से जुड़ी ज्यादा शिकायतें मिली हैं। 
      
मतदान                      प्रतिशत

लोकसभा सीट       2019            2014 

बुलढाणा              57.09            61.35
अकोला                54.45           58.51
अमरावती            55.43            62.29
हिंगोली               60.69            66.29
नांदेड़                  60.88            60.11
परभणी               58.50            64.44
बीड                    58.44            68.75
उस्मानाबाद         57.04            63.65
लातूर                  57.94            62.69
सोलापुर              51.98            55.88 

कुल               57.22 (आकड़े शाम 5 बजे तक के हैं) 

Created On :   18 April 2019 4:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story