- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- बेखौफ लुटेरे: बंदूक की नोक पर दिन...
बेखौफ लुटेरे: बंदूक की नोक पर दिन दहाड़े 16 लाख रुपए की लूट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रेलवे स्टेशनों से पैसे जमा कर ले जा रही गाड़ी से 16 लाख रुपए से ज्यादा दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर लूट लिए गए। वारदात मानखुर्द इलाके में हुई। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक वैभव चव्हाण नाम का एक शख्स मानखुर्द स्टेशन पर जमा हुआ कैश अपनी गाड़ी में लेकर जा रहा था। धोबी घाट इलाके में जाने वाले सर्विस रोड पर चार अज्ञात आरोपियों ने गाड़ी ओवरटेक कर चव्हाण की गाड़ी रोक दी। इसके बाद चव्हाण की ओर पिस्तौल तानकर आरोपी रुपयों से भरा एक डिब्बा निकाल ले गए। डिब्बे में करीब साढ़े 16 लाख रुपए नकद थे। गाड़ी में एक और डिब्बा था लेकिन अपराधियों की नजर उस पर नहीं पड़ी। कार में सवार आरोपी लूटपाट के बाद भाग निकले। पुलिस ने लूटपाट के लिए इस्तेमाल कार का नंबर हासिल कर लिया है। CCTV के सहारे पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Created On :   13 Jun 2018 8:56 PM IST