मध्य प्रदेश महा बाल्मीकि पंचायत जिला पन्ना इकाई

Madhya Pradesh Maha Valmiki Panchayat District Panna Unit
मध्य प्रदेश महा बाल्मीकि पंचायत जिला पन्ना इकाई
पन्ना मध्य प्रदेश महा बाल्मीकि पंचायत जिला पन्ना इकाई

डिजिटल डेस्क, पन्ना। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर १६ मई २०२२ को पन्ना में मध्य प्रदेश महा बाल्मीकि पंचायत जिला ईकाई पन्ना द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष राहुल मट्टू वाल्मीकि के द्वारा भगवान बुद्ध जयंती का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के सभी वरिष्ठ लोग एवं युवा साथी एवं संगठन के सभी पदाधिकारी एवं तहसीलों से आए हुए संगठन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी लोगों ने भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन पर सभी ने प्रकाश डाला। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष हरि राम शास्त्री के द्वारा तहसील अध्यक्षों की नियुक्ति की एवं जिला कार्यकारिणी की भी नियुक्ति की गई। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे समाज के वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रप्रकाश मट्टू ने समाज की शिक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल करोसिया के द्वारा शिक्षा एवं  एकता पर समाज के सभी लोग एकजुट होकर साथ में रहे। प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष हरिराम शास्त्री के द्वारा भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष पर चर्चा की। कार्यक्रम में सागर संभागीय महामंत्री श्रीमती अनामिका डागोर को नियुक्त किया गया और साथ ही महिला जिला अध्यक्ष बंदना मट्टू को नियुक्त किया गया। जिसमें पन्ना की समस्त वाल्मीकि समाज और अमानगंज के तहसील अध्यक्ष अजय सीगीते, जिला उपाध्यक्ष विकास नाहर, नवनियुक्त जिला मंत्री अरुण सीगोते की नियुक्ति की गई और साथ ही जिला सचिव शनी बोहत नियुक्त किया गया और अजय बोहत जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया और साथ ही देवेंद्रनगर तहसील अध्यक्ष रामू वाल्मीकि को भी नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारी एवं तहसील पदाधिकारियों ने शपथ ली
 

Created On :   18 May 2022 11:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story