पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह फरार घोषित   

Magistrate Courts decision - Former Police Commissioner Parambir Singh declared absconding
पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह फरार घोषित   
 मैजिस्ट्रेट कोर्ट का फैसला  पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह फरार घोषित   

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को फरार आरोपी (प्रोक्लेमड अबस्कांडर)) घोषित कर दिया है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने सिंह को फरार घोषित करने की मांग को लेकर कोर्ट में आवेदन दायर किया था। आवेदन में पुलिस ने दावा किया था कि सिंह की काफी तलाश की गई है। पुलिस सिंह के चंडीगढ स्थित घर व मुंबई स्थित आधिकारिक आवास पर भी गई थी। लेकिन सिंह का कोई पता नहीं चल रहा है। इसके अलावा सिंह के खिलाफ तीन गैर जमानती वारंट जारी किए जा चुका हैं। किंतु सिंह एक बार भी कोर्ट के सामने हाजिर नहीं हुए हैं। 

सिंह व अन्य के खिलाफ गोरेगांव पुलिस स्टेशन में वसूली का मामला दर्ज है। यह मामला कारोबारी बिमल अग्रवाल की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। इसी मामले में बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने सिंह को कई समन जारी किया गया था। लेकिन वे एक बार भी पुलिस के सामने नहीं आए। और न ही समन का जवाब दिया। इसलिए सिंह को फरार आरोपी घोषित किया जाए। विशेष सरकारी वकील शेखर जगताप ने कोर्ट से आग्रह किया कि सिंह को फरार आरोपी घोषित किया जाए। श्री जगताप ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई के बाद पुलिस के आग्रह को स्वीकार करते हुए सिंह को फरार आरोपी कर दिया है। 

Created On :   17 Nov 2021 2:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story