चीनी कंपनी के साथ करार रद्द करे महाराष्ट्र सरकार

Maharashtra government Should cancel agreement with Chinese company
चीनी कंपनी के साथ करार रद्द करे महाराष्ट्र सरकार
चीनी कंपनी के साथ करार रद्द करे महाराष्ट्र सरकार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रविण दरेकर ने चीनी कंपनी के साथ महाराष्ट्र सरकार के निवेश करार को रद्द करने की मांग की है। जवाब में राज्य के गृह निर्माण मंत्री जीतेंद्र आव्हाड ने दिल्ली-मेरठ मेट्रो रेल मार्ग के निर्माण के लिए चीनी कंपनी को दिया गया ठेका रद्द करने की चुनौती दी है। भाजपा नेता दरेकर ने कहा कि जिस समय सीमा पर तनाव था, उसी वक्त महाराष्ट्र सरकार चीनी कंपनी का स्वागत कर रही थी। दूसरी ओर राज्य के गृह निर्माण मंत्री आव्हाड ने कहा कि बीते 12 जून 2020 भारतीय कंपनी की बजाय चीनी कंपनी को दिल्ली-मेरठ मेट्रो रेल का ठेका दिया। केंद्र सरकार पहले वह चीनी कंपनी को दिया गया ठेका रद्द करे। उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर भारत का नारा देने वाली सरकार चीनी कंपनी को ठेका दे रही है। 

Created On :   18 Jun 2020 12:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story