जल प्रबंधन के क्षेत्र में महाराष्ट्र देश में अव्वल, अलग अलग क्षेत्र में मिले 9 पुरस्कार

Maharashtra tops in water management sector, 9 awards in different categories
जल प्रबंधन के क्षेत्र में महाराष्ट्र देश में अव्वल, अलग अलग क्षेत्र में मिले 9 पुरस्कार
जल प्रबंधन के क्षेत्र में महाराष्ट्र देश में अव्वल, अलग अलग क्षेत्र में मिले 9 पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र ने जल प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए देश में अव्वल स्थान हासिल किया है। इसके लिए प्रदेश को प्रबंधन क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर के प्रथम राष्ट्रीय जल पुरस्कार के अलावा विभिन्न श्रेणी में 9 से सम्मानित किया गया। सोमवार को यहां आयोजित एक समारोह में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी के हाथों यह पुरस्कार प्रदान किया गया। राज्य के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन, जल संवर्धन एवं राजशिष्टाचार मंत्री राम शिंदे, कौशल विकास मंत्री संभाजी पाटील निलंगेकर ने यह पुरस्कार स्वीकार किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केन्द्रीय जल संसाधन सचिव यूपी सिंह सहित प्रदेश के चार जिलों के जिलाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में जल प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए 14 व र्गों में यह पुरस्कार दिए गए। जिनमें 6 जोनों के स र्वश्रेष्ठ जिले, सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ नगरनिगम, जल संसाधन के लिए नई प्रौद्योगिकी अपनाने, सर्वश्रेष्ठ  जागरन अभियान, जल सरंक्षण को प्रोत्साहन देने वाले सर्वश्रेष्ठ टीवी शो और अखबार, परिसर में पानी के कारगर इस्तेमाल करने वाले सर्वश्रेष्ठ स्कूल, सर्वश्रेष्ठ संस्थान शामिल है।

राज्य सरकार की जलयुक्त शिवार योजना के तहत प्रदेश में जिन जिलों ने उल्लेखनीय कार्य किए है उनमें वर्धा, अहमदनगर, लातूर और बीड शामिल है। भूजल पुनर्भरण के लिए अहमदनगर जिला देश में सर्वश्रेष्ठ रहा। प्रदेश के पश्चिम विभाग से लातूर जिला नदी पुनरुत्थान मामले में देश में अव्वल रहा है। वहीं इसी विभाग से नदी पुनरुत्थान मामले में वर्धा जिले को दूसरा पुरस्कार मिला है। जलस्त्रोत के पुनरुत्थान के लिए पश्चिम विभाग से बीड जिले ने देश में अव्वल स्थान हासिल किया है। वहीं सोलापुर की महुद ग्राम पंचायत को जल संरक्षण के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला है। सर्वश्रेष्ठ संस्थान की श्रेणी में महाराष्ट्र जल संपत्ति नियमन प्राधिकरण को देश में पहला पुरस्कार हासिल हुआ है। परिसर में पानी के कारगर इस्तेमाल करने वाले सर्वश्रेष्ठ स्कूल की श्रेणी में लातूर की सरकारी निवासी स्कूल को पुरस्कार मिला है।  

सूखे की स्थिति होगी दूर-गडकरी

केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि महाराष्ट्र में जल्द ही सूखे की स्थिति को दूर करने के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उन्होने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार की ओर से सूखे प्रभावित इलाकों में 170 बांध बनाने की योजना पर काम कर रही है। गडकरी ने कहा कि जल का उचित उपयोग और नियोजन करना काफी महत्वपूर्ण है और इसी पर ही देश का विकास निर्भर है।       
 

Created On :   25 Feb 2019 8:43 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story