महामंडलेश्वर स्वामी प्रज्ञानंद महाराज की कटंगी में महासमाधि -सदैव प्रज्ज्वलित रहेगी धर्म प्रज्ञा

Mahasamadhi in the Katangi of Mahamandaleshwar Swami Pragyanand Maharaj - Dharma will always blaze
महामंडलेश्वर स्वामी प्रज्ञानंद महाराज की कटंगी में महासमाधि -सदैव प्रज्ज्वलित रहेगी धर्म प्रज्ञा
महामंडलेश्वर स्वामी प्रज्ञानंद महाराज की कटंगी में महासमाधि -सदैव प्रज्ज्वलित रहेगी धर्म प्रज्ञा

डिजिटल डेस्क जबलपुर । देश और दुनिया को भारतीय धर्म की अद्भुत प्रज्ञा से अवगत कराने वाले महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. प्रज्ञानंद महाराज को आज अपरांह 1 बजे भू- समाधि दी  गई ।गौरतजब  है कि उनके ब्रह्मलीन होने के समाचार से हर ओर शोक का वातावरण व्याप्त है। दिल्ली से उनकी पार्थिव देह रविवार की शाम करीब 6 बजे कटंगी प्रज्ञाधाम पहुँची थी, जहाँ तमाम साधु-संतों, भक्तों एवं अनुयायियों  ने भीगी पलकों से अपने गुरु के दर्शन किए। डॉ. स्वामी प्रज्ञानंद की पार्थिव देह को आज सुबह श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया, तत्पश्चात संतों की उपस्थिति में संन्यासी परंपरा के अनुसार अभिषेक कर उन्हें महासमाधि दी  गई । उल्लेखनीय है कि स्वामीजी शनिवार को दिल्ली के साकेत आश्रम में ब्रह्मलीन हो गये थे। वे  अपने पीछे शोक संतप्त भक्तों को छोड़ गये हैं। शाम को दिल्ली भक्त मण्डल और झारखंड के पूर्व मंत्री कृष्णकांत त्रिपाठी, मुंबई के भगवानजी भाई ने महाराज जी की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर प्रज्ञा मिशन की उत्तराधिकारी साध्वी विभानंद गिरी, महामण्डलेश्वर अखिलेश्वरानंद गिरी, स्वामी चक्रानंद, स्वामी अतुलेशानंद, स्वामी भास्करानंद, स्वामी अखण्डानंद, कालीनंद, रंजीतानंद, साध्वी प्रज्ञा भारती आदि की मौजूदगी रही।  
स्वामी प्रज्ञानंद महाराज का जीवन जनकल्याण को समर्पित रहा- सांसद राकेश सिंह ने कटंगी स्थित प्रज्ञाधाम पहुँचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री सिंह ने कहा कि स्वामी प्रज्ञानंद जी का पूरा जीवन जनकल्याण को समर्पित रहा। इस अवसर पर राजेश राय, संदीप जैन, भूपेंद्र सिंह, संदीप राठौर उपस्थित थे।

 

Created On :   15 Jun 2020 9:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story