एनआईए अदालत में पेश हुई सांसद प्रज्ञा ठाकुर

Malegaon blast case - MP Pragya Thakur appears in NIA court
एनआईए अदालत में पेश हुई सांसद प्रज्ञा ठाकुर
मालेगांव विस्फोट मामला एनआईए अदालत में पेश हुई सांसद प्रज्ञा ठाकुर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल 2008 के मालेगांव बम धमाके मामले में आरोपी व भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बुधवार को मुंबई में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत में हाजिर हुई। न्यायाधीश पीआर सितरे के सामने इस मामले की सुनवाई चल रही है। सांसद ठाकुर के वकील ने कहा कि कोर्ट ने मेरे मुवक्किल को हाजिर होने के लिए समन नहीं जारी किया था। वे अपने आप कोर्ट में उपस्थित हुई हैं। इससे पहले साध्वी इसी साल जनवरी महीने में कोर्ट में हाजिर हुई थी। इसी कोर्ट में साध्वी व कर्नल पुरोहित सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। अब तक इस मामले में 400 में से करीब 140 गवाहों की गवाही हो चुकी है। साध्वी मुंबई के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज भी करा रही हैं। गौरतलब है कि 29 सितंबर 2008 को मालेगांव में हुए बम धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई थी जबकि सौ लोग घायल हो गए थे। इसके बाद साध्वी व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के काफी समय बाद बांबे हाईकोर्ट ने साध्वी को जमानत दी थी। 
 

Created On :   24 Nov 2021 1:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story