मनुष्य वही है, जो दूसरे के काम आए, राज्यपाल कोश्यारी ने डब्बा वालों को बांटी साइकिल 

Man is who, stands for help to others any time -  Governor
मनुष्य वही है, जो दूसरे के काम आए, राज्यपाल कोश्यारी ने डब्बा वालों को बांटी साइकिल 
मनुष्य वही है, जो दूसरे के काम आए, राज्यपाल कोश्यारी ने डब्बा वालों को बांटी साइकिल 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बहुत लोगों के पास ज्ञान और धन होता है पर वे दूसरों को दे नहीं पाते हैं। मनुष्य वही है जो दूसरों के काम आए। यह कहना है राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का। राज्यपाल सोमवार को राजभवन में श्री साईं श्रद्धा प्रतिष्ठान कि तरफ से आयोजित डब्बावालों के सम्मान व साइकिल भेंट कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बहुत लोगों के पास पैसा नहीं होता है, पर वे भी दूसरों की मदद करना चाहते हैं। ऐसे ही लोगों से यह समाज चल रहा है। प्रतिष्ठान अध्यक्ष व भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शुभ्रांशु दीक्षित के कामों की सराहना करते हुए कोश्यारी ने कहा कि साईं इनकों इतनी शक्ति दें कि वे और भी अच्छा काम करें। बहुत लोगों के पास संपत्ति होती है, लेकिन वे अच्छा काम नहीं कर पाते हैं। बहुतों के पास ज्ञान होता है वो दें नहीं पाते हैं। छोटी-छोटी मदद से भी लोगों को बहुत राहत मिलता है।

Created On :   19 Oct 2020 12:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story