प्रॉपर्टी विवाद के चलते जीजा की गोली मारकर हत्या, दूसरे मामले में पति ने ली पत्नी की जान

Man killed due to property dispute, in other case- wife killed her husband
प्रॉपर्टी विवाद के चलते जीजा की गोली मारकर हत्या, दूसरे मामले में पति ने ली पत्नी की जान
प्रॉपर्टी विवाद के चलते जीजा की गोली मारकर हत्या, दूसरे मामले में पति ने ली पत्नी की जान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर में पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की दो वारदातें सामने आईं हैं। पहले मामले में साकीनाका इलाके में संपत्ति विवाद में 68 वर्षीय शख्स ने अपने 60 वर्षीय जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि दूसरे मामले में वडाला इलाके में विवाद के बाद पति ने पत्नी की जान ले ली। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

साकीनाका इलाके में हुई वारदात में पुलिस ने इमामुद्दीन खान को गिरफ्तार किया है। इमामुद्दीन ने शनिवार दोपहर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से इबने हसन खान (60) की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच लंबे समय से संपत्ति का विवाद चल रहा था। हत्या के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। साकीनाका पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है। वहीं दूसरी वारदात में वडाला इलाके में हुई। किसी ने 21 मई को पुलिस को फोन कर बताया कि शास्त्री नगर इलाके में एक घर से बदबू आ रही है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो पाया कि घर में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। पास ही महिला का पति भी जख्मी अवस्था में पड़ा हुआ था।

मृत महिला की पहचान सुमन परिहार के रुप में हुई है। उसके पति संजय परिहार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में पहले आरोपी बता रहा था कि उसकी पत्नी रात के वक्त सोई और सुबह नहीं उठी इस वजह से वो परेशान हो गया और फिर उसने आत्महत्या की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा तब पता चला कि महिला की पीटपीट कर हत्या की गई है। जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल से छूटते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी उसके शराब पीने की आदत से परेशान थी इसी वजह से दोनों के बीच झगड़ा भी होता था इसकी जानकारी वह अपने घरवालों को भी देती थी। रात के वक्त वह शराब पीकर घर आया जिसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ और फिर पति ने उसकी इतनी पिटाई कर दी कि महिला की मौत हो गई। मौत होने से आरोपी घबरा गया और खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। 

 

Created On :   26 May 2019 9:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story