- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- बांबे हाईकोर्ट से मंदाकिनी खड़से को...
बांबे हाईकोर्ट से मंदाकिनी खड़से को मिली राहत बढ़ी
By - Tejinder Singh |21 Dec 2021 9:13 AM GMT
जमीन डील बांबे हाईकोर्ट से मंदाकिनी खड़से को मिली राहत बढ़ी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बांबे हाईकोर्ट ने पुणे के जमीन डील से जुड़े मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एकनाथ खडसे की पत्नी मंदाकिनी को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम राहत को 12 जनवरी 2021 तक के लिए बढा दिया है और अग्रिम जमानत आवेदन पर सुनवाई सात जनवरी को रखी है। इसके साथ ही कोर्ट ने मंदाकिनी को ईडी के कार्यालय में उपस्थिति से भी राहत दी है। हाईकोर्ट ने 14 अक्टूबर को मंदाकिनी को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत प्रदान की थी। जिसे मंगलवार को न्यायमूर्ति नीतिन सांब्रे ने 12 जनवरी तक के लिए बढा दिया है। इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एकनाथ खडसे व उनकी पत्नी इसी मामले में मुंबई में पीएमएएलए की विशेष अदालत में हाजिर हुए।
Created On :   21 Dec 2021 2:42 PM GMT
Next Story