श्रीराम के नाम से जाना जाएगा मझगवां स्टेशन ! एमपी में चल रहे हैं 20 हजार करोड़ के काम

Manjhganva station will be know as sri ram station
श्रीराम के नाम से जाना जाएगा मझगवां स्टेशन ! एमपी में चल रहे हैं 20 हजार करोड़ के काम
श्रीराम के नाम से जाना जाएगा मझगवां स्टेशन ! एमपी में चल रहे हैं 20 हजार करोड़ के काम

 डिजिटल डेस्क सतना। सतना-पन्ना न्यू ब्राडगेज परियोजना के लिए नागौद में शिलान्यास के दौरान रेल राज्यमंत्री राजेन गोहांई ने कहा कि रेल परियोजनाओं के लिए धन का संकट नहीं है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में  तकरीबन 20 हजार करोड़ के काम चल रहे हैं। अकेले लगभग 13-14 सौ किलोमीटर रेल लाइन के विद्युतीकरण का काम चल रहा है। रेल राज्यमंत्री ने मझगवां स्टेशन का नामकरण श्रीराम के नाम पर किए जाने का  प्रस्ताव भी मांगा।
सांसद ने रेल सुविधाओं पर पेश किया प्रस्ताव
शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता कर रहे सांसद गणेश सिंह ने सतना-पन्ना के बीच प्रस्तावित स्टेशनों में पावर ग्रिड के कारण सितपुरा और करहिया को भी जोड़े जाने संबंधी मांग का प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने मेमू शेड, रीवा-आनंद बिहार में अत्याधुनिक एलएचवी कोच लगाने, मझगवां स्टेशन का नाम चित्रकूट धाम किए जाने, मुख्त्यारगंज -उचेहरा के रेल गेट पर ओवर ब्रिज निर्माण, रीवा से मुंबई के लिए सीधी नई ट्रेन, बगहाई में इंटरसिटी, जैतवारा में आंनद विहार, उचेहरा में महाकौशल और गोंदिया-बरौनी के स्टापेज की भी मांग की।
74 किलोमीटर पर 7 स्टेशन
इससे पूर्व पमरे के जीएम गिरीश पिल्लई ने सतना-पन्ना रेल परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि पन्ना , सकरिया , देवेन्द्रनगर , फुलवारी, नागौद,  बरतिया और करही नए स्टेशन होंगे। सतना से नागौद के बीच  रेल लाइन का काम  मार्च 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि सतना से नागौद 30 किलोमीटर, नागौद से सकरिया 30 किलोमीटर, सकरिया से पन्ना 14 किलोमीटर का काम वर्ष 201-21-22 तक पूरा होगा। काम तीनों चरणों में विभक्त है।मध्य प्रदेश में  तकरीबन 20 हजार करोड़ के काम चल रहे हैं।
 विफरे गगनेन्द्र
शिलान्यास समारोह में भाजपा के मंडल अध्यक्षों के बैठक व्यवस्था से नाखुश जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गगनेन्द्र प्रताप सिंह अपना गुस्सा नहीं दबा पाए।इसी बीच उनकी जीएम गिरीश पिल्लई के साथ कहा सुनी भी हो गई। आनन फानन में बैठक व्यवस्था बनाई गई।

 

Created On :   19 Jan 2018 1:28 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story